लाइव न्यूज़ :

फार्मा कंपनी फाइजर ने कहा, भारत में नकली भर्तियों से रहें सावधान

By एसके गुप्ता | Updated: November 23, 2020 20:11 IST

कोरोना काल में जिन लोगों की जॉब चली गई है। वह अन्य जगह पर नौकरियों की तलाश कर रहे हैं। जिसका फायदा नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले लोगों ने उठाना शुरू कर दिया है। फाइजर कंपनी ने हाल ही में अपनी वैक्सीन की सफलता के दावे पेश किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसही जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट और लोगो की जांच करें। फाइजर कंपनी में नौकरी देने के नाम पर ठगी शुरू हो गई है।फाइजर लिमिटेड ने अधिकारिक बयान जारी कर लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहने का आग्रह किया है। 

नई दिल्लीः बाजार में कोरोना वैक्सीन आने की खबर के साथ ही फाइजर की ओर से नकली भर्तियों पर लोगों को सावधान किया गया है। फाइजर ने भारत में अपनी कंपनी के नकली नौकरी देने वालों से बचने की बात कही है। साथ ही कहा है कि सही जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट और लोगो की जांच करें।

कोरोना काल में जिन लोगों की जॉब चली गई है। वह अन्य जगह पर नौकरियों की तलाश कर रहे हैं। जिसका फायदा नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले लोगों ने उठाना शुरू कर दिया है। फाइजर कंपनी ने हाल ही में अपनी वैक्सीन की सफलता के दावे पेश किए हैं।

जिसके बाद फाइजर कंपनी में नौकरी देने के नाम पर ठगी शुरू हो गई है। मुंबई स्थित बांद्रा ईस्ट फाइजर लिमिटेड ने अधिकारिक बयान जारी कर लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहने का आग्रह किया है। 

फाइजर और बायोएनटेक ने अमेरिका में कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की अनुमति मांगी

फाइजर ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अमेरिकी नियामक से अपने कोविड-19 टीके का आपात इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी। फाइजर इंक ने यह कदम उस घोषणा के कुछ दिन बाद उठाया है, जिसमें कहा गया था कि उसके तथा उसकी जर्मन सहयोगी बायोएनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 का टीका हल्के और गंभीर लक्षण वाले मरीजों के इलाज में 95 प्रतिशत तक प्रभावी है।

कंपनियों ने कहा कि सुरक्षा के अच्छे रिकॉर्ड का अभिप्राय है कि टीका आपात इस्तेमाल की अनुमति के लिए अर्हता रखता है और जिसकी मंजूरी अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) अंतिम परीक्षण पूरा होने से पहले दे सकता है। फाइजर ने इसी तरह का आवेदन यूरोप और ब्रिटेन में देने की शुरुआत की है और समान सूचना देने की मंशा है।

फाइजर के आवेदन से एक प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके तहत एफडीए और उसके स्वतंत्र सलाहकार इस बात पर बहस करेंगे कि टीके तैयार हैं या नहीं। अगर टीके तैयार होंगे तो सरकार का एक अन्य समूह तय करेगा कि शुरुआत में सीमित टीकों की किस तरह से आपूर्ति की जाए, जिसका इंतजार अमेरिकी उत्सुकता से कर रहे हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम