लाइव न्यूज़ :

कोरोना रोगियों के डबलिंग रेट में सुधार, 25 से बढ़कर 73 दिन हुआ, महाराष्ट्र का बुरा हाल

By एसके गुप्ता | Updated: October 15, 2020 22:08 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोना संक्रमितों के मामले सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़ाे को पार कर गए थे, जबकि 23 अगस्त को ये 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना संक्रमण का डबलिंग रेट अगस्त के मध्य में 25.5 दिन था जो बढ़कर करीब 73 दिन पर पहुंच गया है।अब तक देश में कुल 9 करोड़ 12 लाख 26 हजार 305 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। महाराष्ट्र में अभी भी कोरोना के 196761 सक्रिय मामले हैं। जबकि स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 1316769 है।

 

नई दिल्लीः देश में कोरोना रोगियों के ठीक होने की बढ़ती दर के बीच अच्छी खबर यह है कि देश में कोरोना रोगियों का डबलिंग रेट बढ़ गया है। कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की दर 87.36 फीसदी पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना संक्रमण का डबलिंग रेट अगस्त के मध्य में 25.5 दिन था जो बढ़कर करीब 73 दिन पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोना संक्रमितों के मामले सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़ाे को पार कर गए थे, जबकि 23 अगस्त को ये 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख हुए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार कोरोना वायरस के लिए बुधवार को 11 लाख 36 हजार 183 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक देश में कुल 9 करोड़ 12 लाख 26 हजार 305 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 67,708 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 73 लाख के पार पहुंच गई है और इनमें से कुल 63 लाख 83 हजार 441 लोगों संक्रमण मुक्त हुए है। पिछले 24 घंटों में 81,514 लोग ठीक हुए हैं और कोरोना से 680 रोगियों की मौत हुई है। इन मौतों के साथ ही देश में महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 1,11,266 पर पहुंच गयी है।

कोरोना संक्रमण का पॉजिटिविटी रेट गिरने और ठीक हुए रोगियों की संख्या बढ़ने पर कहा जा रहा है कि यह चिकित्सकों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और अन्य सभी कोरोना योद्धाओं के निस्वार्थ सेवा और समर्पण का संयुक्त परिणाम है। इसके अलावा अधिक संख्या में हो रहे कोरोना टेस्ट, प्रभावी ठंग से की जा रही निगरानी और ट्रैकिंग जैसे उपायों की वजह से भी कोरोना को हराने में मदद मिली है।

महाराष्ट्र की स्थिति चिंता जनक :

देश में कुल कोरोना रोगियों की संख्या में अकेले महाराष्ट्र से ही 25 फीसदी हैं। महाराष्ट्र में अभी भी कोरोना के 196761 सक्रिय मामले हैं। जबकि स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 1316769 है। अभी तक 40859 लोगों की महाराष्ट्र में कोरोना से मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां