लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर और प्रियाकांत जू मंदिर 31 मार्च तक बंद

By भाषा | Updated: March 21, 2020 06:06 IST

चंद्रोदय मंदिर के जनसंपर्क प्रमुख अभिषेक मिश्रा ने बताया, ‘‘मंदिर को 31 मार्च तक फिलहाल सार्वजनिक रूप से बंद कर दिया गया है।’’ उसी प्रकार, विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि ठा. प्रियाकांत जू मंदिर को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत वृन्दावन के चंद्रोदय मंदिर तथा प्रियाकांत जू मंदिर 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं, प्रेम मंदिर की कैंटीन को बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर बांके बिहारी प्रबंधन ने मंदिर बंद करने के लिए न्यायालय से आदेश करने के लिए पत्र लिखा गया है।

कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत वृन्दावन के चंद्रोदय मंदिर तथा प्रियाकांत जू मंदिर 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं, प्रेम मंदिर की कैंटीन को बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर बांके बिहारी प्रबंधन ने मंदिर बंद करने के लिए न्यायालय से आदेश करने के लिए पत्र लिखा गया है।

चंद्रोदय मंदिर के जनसंपर्क प्रमुख अभिषेक मिश्रा ने बताया, ‘‘मंदिर को 31 मार्च तक फिलहाल सार्वजनिक रूप से बंद कर दिया गया है।’’ उसी प्रकार, विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि ठा. प्रियाकांत जू मंदिर को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।’’

प्रेम मंदिर के सचिव कांता प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रेम मंदिर की कैंटीन को बंद कर दिया गया है। बाकी मंदिर अभी यथावत खुला रहेगा। रंग जी मंदिर में भी बाहर के श्रद्धालुओं के लिए अंदर की आवाजाही रोक दी गई है।

मंदिर की अधिशासी अधिकारी अनिघा श्रीनिवासन ने बताया, ‘‘इन दिनों हमारे यहां ब्रह्मोत्सव के उत्सव चल रहे है। लेकिन हम रविवार से बाहर के श्रद्धालुओं के लिए अगले निर्णय तक मंदिर को पूरी तरह से बंद कर देंगे।’’

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जनता कर्फ्यू’ के आह्वान पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित ठा. केशव देव, भागवत, गर्भगृह आदि सभी मंदिर सुबह से रात तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसमथुरालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं