Coronavirus Outbreak Updates: पुणे में 16 पॉजिटिव केस, देश में महाराष्ट्र नंबर एक, 33 मामले दर्ज, भारत में कुल 108 रोगी

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 15, 2020 08:12 PM2020-03-15T20:12:54+5:302020-03-15T20:17:30+5:30

पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 16 हो गई है और महाराष्ट्र में कुल संख्या बढ़कर 33 हो गई है। महाराष्ट्र में शनिवार रात तक संक्रमण के पुणे और आसपास के क्षेत्र में 16, मुंबई में आठ, नागपुर में चार, यवतमाल में दो, ठाणे और अहमदनगर में एक-एक मामलों की पुष्टि हुई है। 

Coronavirus Cases In India Reach 108, Maharashtra Highest With 33 Cases | Coronavirus Outbreak Updates: पुणे में 16 पॉजिटिव केस, देश में महाराष्ट्र नंबर एक, 33 मामले दर्ज, भारत में कुल 108 रोगी

महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। वह रूस और कजाखस्तान की यात्रा करके लौटी थी।

Highlightsमहाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में रविवार को 59 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16 हो गई है। जिस व्यक्ति को आज पुणे में #COVID19 से ग्रस्त पाया गया उसने जापान की यात्रा की थी। इसके साथ ही महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले बढ़ कर 33 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में शनिवार को पुणे के निकट पिंपरी-चिंचवाड़ में पांच लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अब तक भारत ने चीन से 766, जापान से 124, ईरान से 336 और इटली से 218 लोगों को निकाला गया है।

राज्य के रोग निगरानी अधिकारी डॉ प्रदीप आवटे ने बताया कि पिंपरी-चिंचवाड़ क्षेत्र में तीन महिलाओं और दो पुरुषों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें से चार दुबई से लौटे एक समूह के संपर्क में आए थे। उस समूह के कुछ सदस्यों में पहले ही संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि एक अन्य व्यक्ति ने हाल ही में थाईलैंड की यात्रा की थी। उन्होंने बताया कि पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 16 हो गई है और महाराष्ट्र में कुल संख्या बढ़कर 33 हो गई है। महाराष्ट्र में शनिवार रात तक संक्रमण के पुणे और आसपास के क्षेत्र में 16, मुंबई में आठ, नागपुर में चार, यवतमाल में दो, ठाणे और अहमदनगर में एक-एक मामलों की पुष्टि हुई है। 

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में रविवार को 59 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।

अधिकारी ने कहा, ''महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। वह रूस और कजाखस्तान की यात्रा करके लौटी थी। उसे औरंगाबाद में धूत अस्पताल में पृथक रखा गया है।'' भाषा जोहेब मनीषा मनीषा

Web Title: Coronavirus Cases In India Reach 108, Maharashtra Highest With 33 Cases

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे