लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Taza News: केरल में कोरोना के 5 नए पॉजिटिव केस, भारत में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 39 

By अनुराग आनंद | Updated: March 8, 2020 14:28 IST

इससे पहले अमृतसर में 2 लोग और पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पश्चिमी दिल्ली में जिस व्यक्ति को कोराना से संक्रमित पाया गया था, उसके परिवार के सात सदस्यों समेत कुल 11 लोगों को पृथक रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में 5 लोगों में कोरोना पाए जाने के बाद देश में कोरोना से पीड़ित कुल मरीजों की संख्या 39 हो गई है।   विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उस व्यक्ति ने थाईलैंड की यात्रा की थी, जिसके बाद उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

तिरुवनन्तपुरम: देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। दिल्ली, तेलांगना, जयपुर और अमृतसर के बाद अब एक बार फिर से केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित 5 नए मरीज मिले हैं। कोरोना वायरस के लिए कराए गए टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। इस तरह देश में कोरोना से पीड़ित कुल मरीजों की संख्या 39 हो गई है।  

इससे पहले अमृतसर में 2 लोग और पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पश्चिमी दिल्ली में जिस व्यक्ति को कोराना से संक्रमित पाया गया था, उसके परिवार के सात सदस्यों समेत कुल 11 लोगों को पृथक रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उस व्यक्ति ने थाईलैंड की यात्रा की थी जिसके बाद उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस 25 वर्षीय व्यक्ति ने मलेशिया की भी यात्रा की थी।

Kerala Health Minister KK Shailaja: 5 more #Coronavirus cases have been reported in Pathanamthitta. We are tracing their contact history. They are under medical treatment. People coming from other countries should show responsibility&get a medical checkup done as they reach India pic.twitter.com/sigTOXcwuU— ANI (@ANI) March 8, 2020

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को एक लाख के पार हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन से फैले इस घातक वायरस के कारण चीनी निर्यात पर बहुत बुरा असर पड़ा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विषाणु का संक्रमण फैलने को ‘‘बेहद चिंता’’ का विषय बताया। कोरोना वायरस के कारण अब तक करीब 3,500 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 92 देशों में एक लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

इस बीच, अमेरिका एक क्रूज जहाज में इस संक्रमण को काबू करने के लिए जद्दोजहद कर रहा है जहां 21 लोगों के नमूनों की जांच के परिणाम सकारात्मक पाए गए हैं।

‘ग्रैंड प्रिन्सेस’ बुधवार से सैन फ्रांसिस्को के पास फंसा हुआ है। बुधवार को पता चला था कि जहाज की पिछली यात्रा में दो लोग कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए हैं और इनमें से एक की बाद में मौत हो गई।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने बताया कि जहाज को इस सप्ताहांत गैर-वाणिज्यिक डॉक पर लाया जाएगा, जहां सभी 3,533 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जांच की जाएगी। पेंस ने शुक्रवार को कहा, ‘‘जिन लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, उनमें से 19 चालक दल के सदस्य तथा दो यात्री हैं।’’

‘ग्रैंड प्रिंसेस’ उसी ‘प्रिंसेस क्रूजेज’ कंपनी से संबंधित है जिसके जहाज को पिछले महीने जापान के पास रोक दिया गया था जिसमें 700 से अधिक लोग इस विषाणु से संक्रमित पाए गए थे।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में इस वायरस के कारण व्यापार बुरी तरह बाधित हुआ है और वैश्विक आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार साल के पहले दो महीनों में चीन के निर्यात में 17.2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने संवाददाताओं से अपील की कि सभी देश इस बीमारी पर काबू पाने को उच्च प्राथमिकता दें।

अमेरिका के एक प्रभावशाली इजराइल समर्थक गुट एआईपीएसी ने शुक्रवार को बताया कि यहां आयोजित इसके वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस सम्मेलन में अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस और देश के विदेश मंत्री पाइक पोम्पिओ समेत कई सांसद शामिल हुए थे।

स्लोवाकिया, सर्बिया, वेटिकन, पेरू, कैमरून और टोगो में भी कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया है जबकि हॉलैंड में शुक्रवार को इसका पहला मामला सामने आया था।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक भारतीय समेत 15 और लोग जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही यूएई में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।

चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलइंडियादिल्लीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'