लाइव न्यूज़ :

बिहार में सभी स्कूल और कॉलेज 11 अप्रैल तक बंद, सार्वजनिक आयोजनों पर भी लगाई गई रोक

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2021 21:59 IST

कोरोना वायसर संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में सभी स्कूलों और कॉलेजों को अगले एक हफ्ते के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि परीक्षाएं चलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, पहले से तय परीक्षाएं आयोजित होंगीबिहार में सभी सार्वजनिक आयोजनों पर भी रोक, केवल शादी और पारिवारिक समारोह की अनुमति होगी

पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में सभी स्कूलों और कॉलेज को अगले एक हफ्ते के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। साथ ही सार्वजनिक आयोजनों पर भी रोक रहेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार शाम  एक अणे मार्ग में समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद तमाम निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

Coronavirus: बिहार में स्कूल-कॉलेज बंद

बिहार में 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक के लिए स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान हालांकि पहले ये तय परीक्षा होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में अधिक-से-अधिक जांच कराए जाने के निर्देश दिए है। 

आरटीपीसीआर जांच को और बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। नीतीश कुमार ने लोगों से अपील भी की है कि वे कोरोना के प्रति सजग रहें और मास्क पहनने सहित तमाम गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। 

बिहार में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक

बिहार में सभी सरकारी और निजी सार्वजनिक समारोह पर रोक लगा दी गई है। नए निर्देशों के तहत केवल शादी और पारिवारिक समारोह को आयोजन करने की फिलहाल अनुमति होगी। राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार शादी-ब्याह में अधिकतम 250 और अंतिम संस्कार से जुड़े आयोजन में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

बता दें कि बिहार में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। शुक्रवार देर शाम तक बिहार में तीन महीने बाद कोरोना के 662 नए संक्रमितों की पहचान हुई। वहीं, दो लोगों के मौत की खबर है। 

इसके पहले पिछले साल 25 दिसंबर को राज्य में 668 नए संक्रमित मिले थे। इससे पहले इसी हफ्ते गुरुवार को बिहार में कोरोना के 468 नए मरीज मिले थे। पिछले साल से अब तक महामारी शुरू होने के बाद राज्य में 1580 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोविड-19 इंडियानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल