लाइव न्यूज़ :

Coronavirus का खौफ: हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूल, सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद, पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने किया ये ऐलान

By भाषा | Updated: March 14, 2020 18:20 IST

माचल प्रदेश में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एहियाती कदम के तौर पर 31 मार्च तक सभी शैक्षणिक संस्थानों और सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के खतरे के चलते सभी स्कूल और महाविद्यालय 31 मार्च तक बंद रहेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चलती रहेंगी। अधिकारियों ने बताया कि इन शिक्षण संस्थाओं में आंतरिक परीक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को समीक्षा बैठक की जाएगी जिसके बाद आगे के कदम पर फैसला लिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में सभी शैक्षणिक संस्थान, सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रहेंगे : ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एहियाती कदम के तौर पर 31 मार्च तक सभी शैक्षणिक संस्थानों और सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को राज्य विधानसभा में यह जानकारी दी। बजट सत्र के दौरान सदन में एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और क्रैचों समेत सभी सिनेमाघर और शैक्षणिक संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। हिमाचल प्रदेश में अभी तक कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि 593 लोगों को निगरानी में रखा गया है। उनमें से 372 के बारे में जानकारी आव्रजन ब्यूरो से ली गई। उनके कोविड-19 से प्रभावित 19 देशों की हाल फिलहाल में यात्रा करने के बारे में जानकारी हासिल की गई। ठाकुर ने बताया कि बाकी के 221 लोगों ने खुद अधिकारियों से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि खांसी या बुखार के लक्षणों के साथ आईजीएमसी शिमला और आरपीजीएमसी टांडा अस्पताल आए उनमें से सात कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाए गए। राज्य के लोगों से अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

राज्य में कोरोना वायरस के फैलने की किसी भी आशंका की जांच करने के लिए इन कदमों को सकारात्मक कदम के तौर पर लीजिए। कोविड-19 वैश्विक महामारी से देश में दो लोगों की मौत हो गई।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसअनुराग ठाकुरहिमाचल प्रदेशपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत