लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इटली से हनीमून मनाकर विदेश से लौटी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पति को छोड़कर भागी मायके, जानें फिर क्या हुआ?

By अनुराग आनंद | Updated: March 14, 2020 16:27 IST

महिला का पति बेंगलुरु में कोरोना के लिए पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद महिला को भी आइसोलेट कर दिया गया था। हालांकि, महिला 8 मार्च को बेंगलुरु से दिल्ली और फिर आगरा अपने पैरंट्स के पास चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देजब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आगरा में महिला के घर पहुंचे तो पाया कि वह 8 सदस्यों के साथ रह रही थीं और उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। आगरा जिला मैजिस्ट्रेट और पुलिस के आने पर महिला समेत सभी लोगों ने आइसोलेशन में जाने की बात को माना।

दिल्ली: चीन के बाद अब दुनिया भर के कई देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल गया है। भारत में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 83 लोग पीड़ित हैं। इसी बीच एक खबर आई है कि आगरा की एक महिला इटली में पति के साथ हनीमून मनाकर बेंगलुरु वापस लौटी। इसके बाद देश में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरे ही स्क्रिनिंग के दौरान पति  को कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित पाया गाया। इसके बाद दोनों को आइसोलेट किया गया।

इसके बाद कोरोना वायरस के डर से अपनी और हजारों लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालते हुए महिला न सिर्फ वह आइसोलेशन से बाहर निकली बल्कि पहले फ्लाइट से दिल्ली और फिर ट्रेन से आगरा अपने मायके जा पहुंची। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के होश उड़े हुए हैं और महिला के ट्रैवल रूट को ट्रेस किया जा रहा है।

टीओआई के मुताबिक, महिला का पति बेंगलुरु में कोरोना के लिए पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद महिला को भी आइसोलेट कर दिया गया था। हालांकि, महिला 8 मार्च को बेंगलुरु से दिल्ली और फिर आगरा अपने पैरंट्स के पास चली गई।

जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उसके घर पहुंचे तो पाया कि वह 8 सदस्यों के साथ रह रही है। इन सभी को आइसोलेट करनी की बात की गई तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद आगरा जिला मैजिस्ट्रेट और पुलिस को बुलाना पड़ा, तब जाकर इस  परिवार के सभी लोगों ने समाज से अलग रहने की बात को माना। 

इसके अलावा, चीन को छोड़ दें तो कोरोना वायरस की महामारी इटली में काफी तेजी से फैल रहा है। इस वायरस के संक्रमण से शुक्रवार को 250 लोगों की मौत हो गई। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में इससे एक दिन में होने वाली मौतों की यह सर्वाधिक संख्या है।

पिछले 24 घंटों में 250 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे मृतकों की कुल संख्या 1,266 हो गई। साथ ही, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 17,660 हो गई है।

उधर, फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 18 लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 79 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस बीच, लंदन से प्राप्त एक खबर के मुताबिक कोरोना वायरस से बढ़ते खतरे को देखते हुए लंदन मैराथन को चार अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसआगराउत्तर प्रदेशबेंगलूरु एफसीइटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'