लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पश्चिम बंगाल में एक परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, 9 माह का मासूम भी शामिल

By स्वाति सिंह | Updated: March 28, 2020 10:32 IST

Coronavirus: भारत में बीते 24 घंटो में 149 नए केस आए हैं। कुलमिलाकर भारत में अब कोरोना वायरस के 873 मामले हो चुके हैं। 79 लोगों को इलाज किया जा चुका है। वहीं 19 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गएसंक्रमित पाए गए पांच लोगों में नौ महीने की बच्ची भी शामिल है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संक्रमित पाए गए पांच लोगों में नौ महीने की बच्ची, छह साल की लड़की, 11 साल का लड़का, 27 और 45 साल की महिलाएं शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि 27 वर्षीय महिला हाल में ही दिल्ली गई थी, जहां वह ब्रिटेन के एक व्यक्ति की संपर्क में आ गई थी। 

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की और कोविड-19 को फैलने से रोकने में राज्य सरकार के कदमों की तारीफ की। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मोदी ने बातचीत के दौरान राज्य में मौजूदा हालात का जायजा भी लिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान नागरिकों की मदद के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की प्रशंसा की। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं की बातचीत करीब दस मिनट चली। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ममता बनर्जी से बात की और राज्य की स्थिति की जानकारी ली।

भारत में कोविड-19 के मामले शनिवार को बढ़कर 873 पर पहुंच गए और संक्रमण के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है। 24 घंटे में 149 केस सामने आए हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में बताया है कि 79 लोग ठीक हो गए हैं। अभी तक महाराष्ट्र में चार, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो और मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मौत की कुल संख्या 19 है। महाराष्ट्र में कोरोना के आज 6 नए केस सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां