लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान में कोरोना के 69 नए मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 2152

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 26, 2020 23:00 IST

संक्रमण के चलते जोधपुर में हुई 60 साल की महिला की मौत के साथ कोरोना से राज्य में  मरने वालों की संख्या 36 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में रविवार को 69 नये मामले सामने आने से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2152 हो गई। सर्वाधिक 23 मामले जोधपुर के हैं, वहीं नागौर में 20, अजमेर में 11, जयपुर में 6, कोटा में 3 धौलपुर में 2 मामलों के साथ ही भरतपुर, झालावाड़ और हनुमानगढ़ में एक-एक नया रोगी सामने आया है।

राजस्थान में रविवार को 69 नये मामले सामने आने से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2152 हो गई। सर्वाधिक 23 मामले जोधपुर के हैं, वहीं नागौर में 20, अजमेर में 11, जयपुर में 6, कोटा में 3 धौलपुर में 2 मामलों के साथ ही भरतपुर, झालावाड़ और हनुमानगढ़ में एक-एक नया रोगी सामने आया है।

वहीं, संक्रमण के चलते जोधपुर में हुई 60 साल की महिला की मौत के साथ कोरोना से राज्य में मरने वालों की संख्या 36 हो गई है।   

शनिवार को  27 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिसमें 10 साल की बच्ची सहित अजमेर में 8 पॉजिटिव मिले। इसके अतिरिक्त झालावाड़ और जोधपुर में 5-5, कोटा में 4, धौलपुर में 2, भरतपुर, जयपुर और डूंगरपुर में 1-1 संक्रमित मिला।

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 800 (2 इटली के नागरिक) केस जयपुर में हैं। वहीं जोधपुर में 396 (इसमें 47 ईरान से आए), कोटा में 152, अजमेर में 123,  टोंक में 115, नागौर में 113, भरतपुर में 110, बांसवाड़ा में 61, जैसलमेर में 48 (इसमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, बीकानेर में 37, भीलवाड़ा में 33, झालावाड़ में 30, दौसा में 21, चूरू में 14, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर में 8, अलवर में 7, डूंगरपुर में 6, धौलपुर-सीकर में 5-5, उदयपुर में 4, करौली में 3, पाली, बाड़मेर और प्रतापगढ़ में 2-2 एवं चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में 1-1 संक्रमित मिला।

कोरोना के चलते राज्य में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर अब 36 हो गया है। इनमें जयपुर मंे 20, जोधपुर में 4, कोटा में 3, भीलवाड़ा में 2, सीकर, अलवर, बीकानेर, नागौर और टोंक में 1-1 व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।

वहीं प्रदेश की राजधानी जयपुर में लॉकडाउन के चलते बढ़े अवैध शराब तस्करी के कारोबार के खिलाफ छह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करके गुटखा, धूम्रपान और शराब तस्करी के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है।

पुलिस उपायुक्त कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि करणी विहार इलाके में एक टेम्पों में अवैध रूप से शराब ले जा रहे चालक विक्की सांसी को हिरासत में लेकर उसके वाहन से देशी शराब की 18 पेटियां जब्त की गईं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थान में कोरोनाराजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं