लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: गुवाहाटी में चार नए मामले, सभी दिल्ली में तबलीगी जमात में हुए थे शामिल, असम में टोटल केस बढ़कर 5

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2020 15:27 IST

गुवाहाटी में बुधवार को चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी पांचों रोगियों ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) में तब्लीगी जमात के इज्तिमे में शिरकत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुछ और लोग भी इससे संक्रमित पाए गए हैं।उनकी पुष्टि होने के बाद ही हम इसकी घोषणा कर सकते हैं।

गुवाहाटीः गुवाहाटी में चार और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। असम में संक्रमितों की तादाद बढ़कर पांच हो गई। सभी ने दिल्ली में तबलीगी जमात के इज्तिमे में हिस्सा लिया था।

असम की राजधानी गुवाहाटी में बुधवार को चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी पांचों रोगियों ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) में तब्लीगी जमात के इज्तिमे में शिरकत की थी।

उन्होंने कहा, ''असम में आज शाम तक कोरोना वायरस के मामले और बढ़ने की आशंका है क्योंकि जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुछ और लोग भी इससे संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन उनकी पुष्टि होने के बाद ही हम इसकी घोषणा कर सकते हैं।''

असम के सिलचर में मंगलवार को 52 साल के एक व्यक्ति के जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जो राज्य में इस बीमारी का पहला मामला है। स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्वसरमा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति का सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। इस मरीज की विदेश यात्रा और अन्य जानकारियों के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने ट्विटर पर जवाब दिया कि सभी बातों का पता लगाया जा रहा है। 

ओडिशा ने निजामुद्दीन मरकज से लौटे व्यक्ति को पृथक केन्द्र भेजा

ओडिशा सरकार ने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के आयोजन में हिस्सा लेकर लौटे और एक व्यक्ति की पहचान कर उसे पृथक केन्द्र में भेज दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि निजामुद्दीन से लौटा यह चौथा व्यक्ति है।

केन्द्रपाड़ा के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने बताया कि व्यक्ति को मंगलवार को उसके घर से लेकर अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा गया है क्योंकि उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका बहुत ज्यादा है। उसके परिवार के सदस्यों को घर में ही पृथक रखा गया है।

वर्मा ने कहा, ‘‘हम उसके रक्त के नमूने को कोविड-19 की जांच के लिए भेजेंगे। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो हम उससे मिलने वालों का पता लगाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता करने में जुटी है कि जिले से कौन-कौन निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में शामिल होने गया था। ओडिशा ने अभी तक निजामुद्दीन मरकज की जमात में भाग लेकर लौटे चार लोगों को एहतियात के तौर पर पृथक रखा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअसमकोरोना वायरस लॉकडाउनसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया