लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पिछले 24 घंटे में 31 लोगों की मौत, कुल मामले 10 हजार के पार, एक दिन में 179 लोग हुए ठीक

By भाषा | Updated: April 14, 2020 16:49 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की मंगलवार को घोषणा की, साथ ही प्रस्ताव किया कि जो क्षेत्र हॉटस्पाट में नहीं होंगे और जिनके हॉटस्पाट में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां 20 अप्रैल से कुछ छूट दी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,211 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है।अब तक 1,036 लोग ठीक हो चुके हैं, कल एक ही दिन में 179 लोग ठीक हुए हैं।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का मामला देश में बढ़ रहा है। देश में 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। पीए मोदी ने कहा कि इस और सख्ती से लागू किया जाएगा।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,211 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। अब तक 1,036 लोग ठीक हो चुके हैं, कल एक ही दिन में 179 लोग ठीक हुए हैं।

देश में अब तक 10,363 मामले सामने आए हैं, कल एक दिन में 1,211 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कल से आज तक 31 मौतें हुई हैं। मरने वालों की कुल संख्या 339 हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के लिए अभी तक 2.3 लाख नमूनों की जांच की गयी है। गरीब कल्याण योजना के तहत 5.29 करोड़ लाभार्थियों को निशुल्क राशन और खाद्यान दिए गए हैं। कोरोना वायरस : 13 अप्रैल तक 32 करोड़ से ज्यादा गरीबों को 29,352 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा कि हमने पहले भी बताया था कि हमारे पास काफी संख्या में किट हैं जो 6 सप्ताह तक चल सकती हैं। हमें RT-PCR किट के लिए एक और किस्त मिली है जो संख्या में पर्याप्त है, जिसका उपयोग हम लंबे समय तक कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त, हम लगभग 33 लाख RT-PCR (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन) के लिए ऑर्डर कर रहे हैं। 37 लाख रैपिड किट के किसी भी समय आने की उम्मीद है।

टॅग्स :कोरोना वायरसस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस