लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 28, हिंदपीढ़ी इलाके से 14 केस, जानें अन्य जिलों का हाल  

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2020 15:47 IST

राज्य में पहला कोरोना मरीज भी हिंदपीढ़ी से ही मिला था. बड़ी मस्जिद से पकडी गई मलेशिया की विदेशी तब्‍लीगी जमाती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी. 

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में हिंदपीढ़ी इलाका कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बन गया है. राज्य में अभी भी 26 लोगों में वायरस का संक्रमण बरकरार है.

रांची:झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में एक और कोरोना मरीज की पहचान हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 28 हो गई है. रांची में हिंदपीढ़ी ही एक ऐसा इलाका है, जिसने झारखंड में कोरोना का ग्राफ बढ़ा रखा है. 28 में से कोरोना के 14 मामले इसी इलाके से हैं. वर्तमान में यह कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बन गया है. 

यहां बता दें कि इन इलाकों से पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि स्थानीय लोग कोरोना से लड़ाई में सहयोग नहीं कर रहे हैं. इस इलाके में ज्यादा सख्ती की जा रही है और पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है. ऐसे में आज कई पुलिस अधिकारियों ने हिंदपीढ़ी इलाका का दौरा किया और यह सुनिश्चित किया कि लॉकडाउन के नियमों का पालन हो. हिन्दपीढी के ही एक अन्य 50 वर्षीय शख्स में वायरस का संक्रमण पाया गया.

राज्य में अभी भी 26 लोगों में वायरस का संक्रमण बरकरार है. अभी एक भी मरीज संक्रमण से मुक्त नहीं हुआ है. बता दें कि अभी तक दो की मौत हो चुकी है. राज्य में पहला कोरोना मरीज भी हिंदपीढ़ी से ही मिला था. बड़ी मस्जिद से पकडी गई मलेशिया की विदेशी तब्‍लीगी जमाती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी. 

हिंदपीढ़ी में आज शहर की लगभग सभी पीसीआर वाहनों को लगाया गया है. लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है दूसरी तरफ इस इलाके में राशन की भी कमी ना हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है. इसबीच, झारखंड पुलिस के 150 जवान जो इस इलाके में तैनात थे उन्हें भी क्वारेंटनाइट कर दिया गया है. पूरे राज्य में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने के बाद एक ओर जहां रांची की हिंदपीढ़ी को सील कर दिया गया है. 

वहीं बुधवार को यहां से सात लोग गलत तरीके से पास बनवाकर लोहरदगा पहुंच गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद लोहरदगा जिला प्रशासन ने पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेज वाहन के चालक सहित सभी 8 लोगों को लोहरदगा सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया. आज सभी का सैंपल जांच के लिए रिम्स रांची भेजा गया है. 

बताया जाता है कि ये सभी प्रशासन से मेडिकल इमरजेंसी पास बनवाकर लोहरदगा पहुंचे थे. शहर के बीच अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र के रहने वाले एक चालक ने जिला प्रशासन से अनुरोध कर पास बनवाया था. चालक ने बताया कि पास के सहारे वह वाहन लेकर हिंदपीढ़ी के पास गया और वहां से चुपके से अपनी बेटी सहित हिंदपीढ़ी क्षेत्र में रह रहे 7 लोगों को अपने वाहन में लेकर लोहरदगा पहुंच गया. 

सूत्रों की मानें तो मामले की जानकारी स्वास्थ्य सचिव अमिताभ कौशल को भी मिल गई तो उन्होंने अपने स्तर से लोहरदगा जिला प्रशासन को इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया. झारखंड के छह जिलों में कोरोना वायरस पांव प्सार चुका है. रांची में 14 के अलावा बोकारो में 9, हजारीबाग में 2 और कोडरमा, गिरिडीह तथा सिमडेगा में एक-एक मरीज को संक्रमण की चपेट में ले चुका है. 

इधर रांची के हिंदपीढ़ी में दिनोंदिन हालात विस्‍फोटक होते जा रहे हैं. अब तक राज्‍य में जिन दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है, उनमें एक रांची के हिंदपीढ़ी का और दूसरा केस बोकारो के गोमिया का है. डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि पुलिसकर्मियों के खाने-पीने और रहने की अच्छी व्यवस्‍था की गई है. 

हिंदपीढ़ी कोरोना हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है और यहां पर कार्यरत किसी भी पुलिसकर्मी को घर जाने की इजाजत नहीं है. पिछले 10 दिनों से हिंदपीढ़ी में तैनात इन जवानों पर अब कोरोना संक्रमण को देखते हुए नजर रखी जाएगी.

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर