लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः CAPF में आज 25 नए मामले आए सामने व 17 लोग हुए ठीक, सभी पांच बलों में कुल संक्रमितों की संख्या 800 के पार

By भाषा | Updated: May 14, 2020 21:48 IST

अब तक सीआईएसएफ के तीन, बीएसएफ के दो और सीआरपीएफ के एक जवान की कोरोना वायरस से मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल या अर्द्धसैनिक बलों के छह कर्मियों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।नब्बे हजार कर्मियों वाली आईटीबीपी में 158 कर्मी अब भी संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

नयी दिल्ली: केंद्रीय अर्द्धसै्निक बलों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ना जारी है। बृहस्पतिवार को 25 और कर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद इन बलों में संक्रमितों की कुल संख्या 820 के पार चली गई। बहरहाल, इन अर्द्धसैनिक बलों के 17 जवानों को बुधवार शाम से अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

पीटीआई-भाषा द्वारा संकलित किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इन पांच बलों-- सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी -- में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे कर्मियों की संख्या 824 है।

इन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल या अर्द्धसैनिक बलों के छह कर्मियों की महामारी ने जान ली है। सीआईएसएफ के तीन, बीएसएफ के दो और सीआरपीएफ के एक जवान की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 12 नए मामले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में आएं हैं और बुधवार से बल के इतने ही कर्मी संक्रमण से उबर चुके हैं।

नब्बे हजार कर्मियों वाली आईटीबीपी में 158 कर्मी अब भी संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। करीब ढाई लाख कर्मियों वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में 10 नए मामले आए और 21 कर्मी ठीक हो गए हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमा की हिफाजत करने वाले बल में अब भी 292 कर्मी संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

यह संख्या अर्द्ध सैनिक बलों में सबसे ज्यादा है। देश के सबसे बड़े केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दिल्ली इकाई में तीन नए मामले आए हैं। सवा तीन लाख कर्मियों वाले बल में अब भी 248 कर्मी इलाज करा रहे हैं।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। सीआईएसएफ में अब भी 106 कर्मी संक्रमण से संक्रमित हैं जबकि एसएसबी में 20 कर्मी संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीआरपीएफसीमा सुरक्षा बलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे