लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गुजरात में कोविड-19 के 191 नए मामले, संक्रमण से 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 25, 2020 06:35 IST

स्वास्थ्य अधिकारी जयंती रवि ने गांधीनगर में संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 191 मामलों में अहमदाबाद में 169, सूरत में छह, वडोदरा में पांच, आणंद और पंचमहल में तीन-तीन, भावनगर में दो तथा गांधीनगर, बोटाड, वलसाड में एक एक मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में पिछली शाम से कोरोना वायरस के संक्रमण के 191 नये मामले सामने आये हैं जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,815 हो गयी। प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बताया कि इस अवधि में 15 लोग कोविड-19 से जूझने के क्रम में जीवन की लड़ाई हार गये।

गुजरात में पिछली शाम से कोरोना वायरस के संक्रमण के 191 नये मामले सामने आये हैं जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,815 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बताया कि इस अवधि में 15 लोग कोविड-19 से जूझने के क्रम में जीवन की लड़ाई हार गये।

उन्होंने बताया कि ऐसे चौदह लोगों ने अहमदाबाद जबकि एक व्यक्ति ने सूरत में दम तोड़ा। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार परीक्षण तेज करके कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सक्रियता से काम कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले माह दिल्ली के एक आयोजन से लौटे तबलीगी जमात के सदस्यों के कारण कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। रूपाणी ने कहा, ‘‘मामलों में वृद्धि हुई है विशेषकर अहमदाबाद, सूरत एवं वडोदरा में। 80 प्रतिशत मामले इन तीन शहरों में से हैं और 60 प्रतिशत अहमदाबाद में। गुजरात में मामलों की अधिक संख्या सक्रियता से परीक्षण करने के कारण है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने मार्च में विदेश से आने वाले छह हजार लोगों को पृथक-वास में रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘किंतु मामले तब बढ़े जब इससे पहले पिछले महीने में दिल्ली में तबलीगी जमात के सदस्य मिले तथा गुजरात एवं बाकी देश में उन्होंने वायरस को फैला दिया।’’

स्वास्थ्य अधिकारी जयंती रवि ने गांधीनगर में संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 191 मामलों में अहमदाबाद में 169, सूरत में छह, वडोदरा में पांच, आणंद और पंचमहल में तीन-तीन, भावनगर में दो तथा गांधीनगर, बोटाड, वलसाड में एक एक मामले हैं। राज्य में अहमदाबाद, सूरत एवं राजकोट के कुछ हिस्सों में दस दिन का कर्फ्यू लगाया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियागुजरातलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे