Coronavirus: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 118 नए मामले, कुल संख्या बढ़ कर हुई 3,320

By भाषा | Published: April 18, 2020 05:45 AM2020-04-18T05:45:13+5:302020-04-18T05:45:13+5:30

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने आज बताया कि शुक्रवार को राज्य में सात लोगों की संक्रमण से मौत हुई हैं अभी तक कुल 201 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर 331 लोग अपने घर लौट चुके हैं।

Coronavirus: 118 new cases of COVID-19 in Maharashtra, total number increased to 3320 | Coronavirus: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 118 नए मामले, कुल संख्या बढ़ कर हुई 3,320

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के शुक्रवार को 118 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक 3,320 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि 20 अप्रैल से कुछ औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होंगी लेकिन यह कोरोना वायरस रोकथाम/उन्मूलन के लिए तय नियमों के पालन के आधार पर होगा।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के शुक्रवार को 118 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक 3,320 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि 20 अप्रैल से कुछ औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होंगी लेकिन यह कोरोना वायरस रोकथाम/उन्मूलन के लिए तय नियमों के पालन के आधार पर होगा।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने आज बताया कि शुक्रवार को राज्य में सात लोगों की संक्रमण से मौत हुई हैं अभी तक कुल 201 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर 331 लोग अपने घर लौट चुके हैं।

अभी तक 61,740 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच हुई है। उन्होंने बताया कि जिन सात लोगों की मौत हुई है उनमें से पांच मुंबई के हैं और उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा हृदय रोग जैसी बीमारियां थीं। राज्य में अभी तक संक्रमण के 3,320 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 2,085 मामले मुंबई के हैं।

वहीं कुल 201 मौतों में से 122 लोगों की मौत अकेले मुंबई शहर में हुई है। राज्य में 330 निषिद्ध क्षेत्र हैं और 5,850 सर्वे दलों ने 20 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की है।

Web Title: Coronavirus: 118 new cases of COVID-19 in Maharashtra, total number increased to 3320

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे