लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान में अब तक 11.56 लाख प्रवासियों और श्रमिकों ने घर जाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया

By भाषा | Updated: May 2, 2020 05:41 IST

शुक्रवार को कोटा से एक ट्रेन 1200 विद्यार्थियों को लेकर रांची (झारखंड) तथा दूसरी ट्रेन जयपुर से नागौर में फंसे 1200 श्रमिकों को लेकर पटना (बिहार) रवाना होनी है। शनिवार से निरंतर पांच विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सरकार के पास शुक्रवार रात तक 11 लाख 56 हजार प्रवासियों एवं श्रमिकों ने अंतरराज्यीय आवागमन के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा लिया।अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं प्रवासी श्रमिक समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष डा. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार से विशेष ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो गया है।

राजस्थान सरकार के पास शुक्रवार रात तक 11 लाख 56 हजार प्रवासियों एवं श्रमिकों ने अंतरराज्यीय आवागमन के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा लिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं प्रवासी श्रमिक समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष डा. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार से विशेष ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो गया है।

शुक्रवार को कोटा से एक ट्रेन 1200 विद्यार्थियों को लेकर रांची (झारखंड) तथा दूसरी ट्रेन जयपुर से नागौर में फंसे 1200 श्रमिकों को लेकर पटना (बिहार) रवाना होनी है। शनिवार से निरंतर पांच विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि परिवहन के अन्य साधनों का उपयोग कर राज्य से अब तक करीब 38 हजार से अधिक श्रमिकों एवं प्रवासियों को दूसरे राज्यों में भिजवाया जा चुका है। इनमें से 27 हजार श्रमिक मध्यप्रदेश, 6197 श्रमिक पंजाब, 2386 प्रवासी हरियाणा, 977 श्रमिक गुजरात तथा शेष अन्य राज्यों में भेजे जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों से करीब 20 हजार श्रमिकों को यहां लाया गया है। इनमें से गुजरात के विभिन्न जिलों से 13 हजार 547 प्रवासी श्रमिक एवं प्रवासी आए हैं। साथ ही मध्यप्रदेश से 4166, पंजाब से 424 लोगों का आगमन हुआ है।

हरियाणा से 634 तथा अन्य राज्यों से भी श्रमिक प्रदेश में आए हैं। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 6911 श्रमिकों के आवागमन के लिए सहमति प्रदान कर दी गई है। इन श्रमिकों का आवागमन शुक्रवार रात्रि से प्रारंभ होकर तीन मई तक पूर्ण हो जाएगा। उत्तराखण्ड के 360 श्रमिकों को आज शुक्रवार से भेजना शुरू कर दिया है, जो तीन मई को हरिद्वार पहुंच जाएंगे। वहां से देर रात्रि राजस्थान के 360 श्रमिकों को राजस्थान लाया जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि कोटा में पढ़ रहे विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों को विशेष बसों द्वारा उनके राज्यों में भिजवाये जाने की व्यवस्था की गई है। अब तक बस द्वारा 25,259 विद्यार्थियों को भिजवाया जा चुका है। शुक्रवार को आठ बसों द्वारा 224 विद्यार्थियों को ओडिशा भिजवाया जाना तय हुआ है। अब कोटा में बिहार, झारखंड, दिल्ली व अन्य राज्यों के लगभग 16,000 विद्यार्थी शेष रह गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अजमेर में फंसे विभिन्न राज्यों के जायरीनों को भी उनके राज्यों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक कुल 870 जायरीनों को भेजा जा चुका है। अब अजमेर में लगभग 3000 जायरीन शेष हैं। असम से 222 प्रवासियों को लेकर 17 बसें राजस्थान पहुँच गई हैं। इन प्रवासियों को इनके गंतव्य रथल रवाना कर दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाराजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस