लाइव न्यूज़ :

कोरोना मरीजों के टेस्ट लिए देश में अब 111 लैब, डियो कंपनीज बनाएंगी सैनिटाइजर्स

By स्वाति सिंह | Updated: March 21, 2020 21:03 IST

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19): ज्‍वाइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने कोरोना वायरस पर अफवाहों से बचने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि ये बहुत जरूरी है कि लोगों को सही जानकारी मिले। उन्‍होंने हाइजीन मेंटेन रखने की भी अपील की। मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को रोम से 262 लोग भारत के लिए रवाना होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसंदिग्‍ध मरीजों के टेस्ट के लिए 111 लैब्‍स ऑपरेशनल हो गई हैं। अग्रवाल ने कोरोना वायरस पर अफवाहों से बचने की अपील की।

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के संदिग्‍ध मरीजों के टेस्ट के लिए 111 लैब्‍स ऑपरेशनल हो गई हैं। यह जानकारी शनिवार को मोदी सरकार के मंत्री ज्‍वाइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने दी है। अग्रवाल ने बताया कि ज्‍यादा से ज्‍यादा टेस्‍ट्स करने की व्‍यवस्‍था हो रही है। उन्‍होंने कहा कि आज से 111 लैब्‍स पूरे देश में ऑपरेट करना शुरू कर रही हैं। अग्रवाल ने कोरोना वायरस पर अफवाहों से बचने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि ये बहुत जरूरी है कि लोगों को सही जानकारी मिले। उन्‍होंने हाइजीन मेंटेन रखने की भी अपील की। मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को रोम से 262 लोग भारत के लिए रवाना होंगे। इनमें अधिकतर स्‍टूडेंट्स हैं। 

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 60 और मामलों की पुष्टि होने के साथ शनिवार को यह संख्या बढ़ कर 283 हो गई। इसबीच, कई राज्यों ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लोगों की आवाजाही और भीड़भाड़ को सीमित करने के अलावा कई एहतियाती उपायों की घोषणा की है।

देश में रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोगों से सामाजिक मेल जोल से दूर रहने की अपील करते हुए कहा था कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर अन्य लोग घरों से बाहर नहीं निकलें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या, जिनकी पुष्टि हुई है, 283 हो गई है जिसमें 60 नए मामले शामिल हैं। यह देश में किसी एक दिन में सबसे ज्यादा मामला है।

इस आंकड़े में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में हुई चार मौतें भी शामिल हैं। उत्तरप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ‘कोविड-19’ की जांच रिपोर्ट में शनिवार को निगेटिव पाए गए। वह उस कार्यक्रम में शामिल थे, जिसमें बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी थीं और जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि 66 वर्षीय मंत्री की शुक्रवार को जांच हुई थी जिसके बाद वह खुद ही पृथक हो गए थे। उनके संपर्क में आए 28 लोगों के नमूने भी निगेटिव पाए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया