लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहर: एक दिन में 97 हजार से ज्यादा पॉजिटिव,महाराष्ट्र में बढ़ते केस के साथ रिकवरी सबसे ज्यादा

By एसके गुप्ता | Updated: September 12, 2020 17:01 IST

संक्रमितों का आंकड़ा 46.59 लाख को पार कर गया है। अच्छी बात यह है कि एक दिन में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 81,533 दर्ज की गई हैं। जिससे रिकवरी दर 77.77 फीसदी पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 9 राज्यों में 74 फीसदी मामले सक्रिय हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे48.8 फीसदी मामले सिर्फ महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित तीन राज्यों में ही हैं। छह राज्यों में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, असमय और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 24886 नए केस आने का नया रिकॉर्ड सोमवार को दर्ज हुआ है। यहां संक्रमितों की संख्या 1015681 हो गई है।

नई दिल्लीः देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। तीन दिनों से लगातार 95 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 97570 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं।

इससे संक्रमितों का आंकड़ा 46.59 लाख को पार कर गया है। अच्छी बात यह है कि एक दिन में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 81,533 दर्ज की गई हैं। जिससे रिकवरी दर 77.77 फीसदी पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 9 राज्यों में 74 फीसदी मामले सक्रिय हैं।

इनमें 48.8 फीसदी मामले सिर्फ महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित तीन राज्यों में ही हैं। अन्य छह राज्यों में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, असमय और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 24886 नए केस आने का नया रिकॉर्ड सोमवार को दर्ज हुआ है। यहां संक्रमितों की संख्या 1015681 हो गई है।

14 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित एक दिन में ठीक हुए हैं

अच्छी बात यह है कि 14 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित एक दिन में ठीक हुए हैं। जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 7.15 लाख से ज्यादा हो गई है। राज्य में अब तक 28,724 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कुल 5 फीसदी कोरोना रोगी हैं। लेकिन असम की भागीदारी इनमें 68 फीसदी है।

असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम के स्वास्थ्य सचिवों के साथ केंद्रीय स्वासथ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर वहां बेहतर कोरोना प्रबंधन के उपायों की जानकारी दी है। इसके अलावा अस्पतालों में कोरोना उपचार और बचाव के तरीके अपनाने की सलाह दी है।

पांच राज्य ऐसे हैं जहां रिकवरी रेट 60 फीसदी दर्ज किया गया है। इन राज्यों में महाराष्ट्र 19.7 फीसदी, तमिलनाडु 12.3 फीसदी, आंध्र प्रदेश 12 फीसदी, कर्नाटक 9.2 फीसदी और उत्तर प्रदेश 6.3 फीसदी शामिल हैं। फिलहाल देश में 36 लाख 24 हजार 197 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 9 लाख 58 हजार 316 एक्टिव मामले हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामुंबईदिल्ली में कोरोनाबिहार में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाअसममणिपुरमेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत