लाइव न्यूज़ :

कोरोना की विदेशी वैक्सीन को अब 3 दिन में मिलेगी मंजूरी, महामारी के खिलाफ लड़ाई होगी आसान

By एसके गुप्ता | Updated: April 15, 2021 19:22 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में भारी वृद्धि हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएक दिन में सामने आए संक्रमण के नए मामलों में से 80.76 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों से हैं।देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,00,739 मामले सामने आए हैं।महाराष्ट्र में महामारी के सर्वाधिक 58,952 मामले सामने आए हैं।

नई दिल्लीः कोरोना महामारी और वैक्सीन किल्लत को देखते हुए पहली बार केंद्र सरकार ने भारत के ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) को विदेशी वैक्सीन की मंजूरी को लेकर टाइम बाउंड किया है। केंद्र ने विदेशी वैक्सीन निर्माताओं के आवेदन पर डीजीसीआई को 3 दिन में फैसला लेने को कहा है।

इसे लेकर गुरुवार को निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्र ने हाल ही में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V को भी मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार को जानकारी दी है कि जो भी विदेशी कंपनी भारत में अपनी कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल भारत में करना चाहती हैं, उन्हें  आपातकालीन मंजूरी के लिए सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) में आवेदन करना होगा।

आवेदन पत्र मिलने के तीन दिन में डीसीजीआई इस पर निर्णय लेगा। फिलहाल तक डीजीसीआई के लिए वैक्सीन निर्माताओं को अनुमति देनी की कोई टाइम बाउंडिंग नहीं थी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के विस्तृत दिशा-निर्देश में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने यूएस एफडीए, ईएमए, यूके एमएचआरए, पीएमडीए जापान द्वारा मंजूरी या डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 टीकों की आपातकाल अनुमति के लिए सूचिबद्ध वैक्सीन को इस्तेमाल की जल्द मंजूरी देने का फैसला किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 13 अप्रैल की प्रेसवार्ता में इसका जिक्र भी किया था। विदेशी वैक्सीन के इस्तेमाल पर इस निर्णय से भारत में विदेशी टीकों की पहुंच आसान और जल्द हो सकेगी। थोक में दवा सामग्री को लेकर आयात तथा टीका निर्माण क्षमता को प्रोत्साहन मिलेगा और देश के भीतर टीके की उपलब्धता बढ़ेगी। विदेशी वैक्सीन को आवेदन के बाद सीडीएससीओ तीन कार्य दिवसों में मंजूरी दे देगा।

लेकिन ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से विदेशी वैक्सीन को अनुमति मिलने के बाद 30 दिनों के अंदर वैक्सीन का 100 लोगों पर ब्रिजिंग क्लीनिकल ट्रायल किया जाएगा। इन लोगों पर 7 दिन तक वैक्सीन के असर की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं है। इसके बाद नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (एनईजीवीएजी) की सिफारिशों पर सीडीएससीओ यह निर्णय लेगा कि इसे आम लोग पर इस्तेमाल की मंजूरी दी जाए।

विदेशी वैक्सीन निर्माता भारत में अपने अधिकृत एजेंट या फिर इंडियन सब्सिडियरी के माध्यम से आवेदन दे सकेंगे। आवेदन की शर्तें पूरी होने के बाद सीडीएससीओ वैक्सीन की आपात इस्तेमाल के लिए जरूरी अंतिम मंजूरी डीजीसीआई से लेगा। वैक्सीन की मंजूरी ब्रिजिंग ट्रायल प्रोटोकॉल, इंपोर्ट रजिर्स्टेशन सर्टिफिकेट और इंपोर्ट लाइसेंस केसाथ आवेदन के साथ आवेदन करने पर मिलेगी।

विदेशी वैक्सीन को डीजीसीआई की मंजूरी मिलने के बाद 3 दिनों में सीडीएससीओ आवेदके के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। विदेशी वैक्सीन के सभी बैच सेंट्रल ड्रग लैब्रोट्री (सीडीएल) कसौली जारी करेगा। विदेशी वैक्सीन के ब्रिजिंग ट्रायल की रिपोर्ट पहले सीडीएससीओ और फिर आखिरी मंजूरी के लिए डीजीसीआई को सौंपी जाएगी। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप