लाइव न्यूज़ :

Corona Warriors: 15 माह की बीमार बेटी को छोड़कर जाना नहीं चाहता था डॉक्टर, निभाया ड्यूटी का फर्ज, रास्ते में मिली मौत की खबर

By गुणातीत ओझा | Updated: April 30, 2020 08:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के इंदौर में ड्यूटी कर रहे होशंगाबाद के डॉक्टर को मिली बेटी के मौत की खबर। कई दिनों से बीमार चल रही थी 15 माह की बेटी।डॉक्टर ने बताया, कुछ दिन पहले बेटी को देखने घर गया था, बीमार बेटी को छोड़कर वापस आने का दिल नहीं कर रहा था, लेकिन ड्यूटी भी निभानी थी

होशंगाबाद। दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी ने न जाने कितने घरों की खुशियां छीन लीं। अनगिनत बच्चे अनाथ हो गए। कई घरों के चिराग बुझ गए। लेकिन जंग अब भी जारी है। जानलेवा कोविड-19 वायरस से इस जंग में अग्रिम मोर्चे पर डटे योद्धा स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी हैं। घर-परिवार का मोह छोड़ ये कोरोना योद्धा अपने फर्ज को तरजीह दे रहे हैं। ऐसे में इनके घर वालों का भी बहुत बड़ा योगदान है। डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों के परिजनों के त्याग को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस कड़ी में मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से दिल को झकझोर देने वाली एक खबर आई है। होशंगाबाद के रहने वाले डॉक्टर को उसके 15 माह की बेटी के मौत की खबर मिली तो उसके होश उड़ गए। डॉक्टर कुछ दिन पहले ही न चाहते हुए भी बीमार बेटी को घर पर छोड़कर ड्यूटी करने आए थे। 

हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में रहने वाले डॉक्टर देवेंद्र मेहरा की। कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद जिम्मेदारी बढ़ने से उन्हें ज्यादा से ज्यादा वक्त अस्पताल में बीताना पड़ रहा है। वह इंदौर के सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। इस संकट की घड़ी में डॉक्टर देवेंद्र के लिए बड़ी मुश्किल तब खड़ी हो गई जब उनकी 15 माह की बेटी बीमार हो गई। वे अपनी बेटी को देखने के लिए घर तो गए लेकिन उसके वक्त नहीं बिता सके। ड्यूटी का फर्ज निभाने के लिए उन्होंने बेटी का मोह त्याग दिया और अस्पताल के लिए रवाना हो गए।

उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन ही की होगी कि बेटी के मौत की खबर आ गई। बता दें कि इंदौर से होशंगाबाद की दूरी दो सौ किलोमीटर से ज्यादा है। बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद डॉक्टर देवेंद्र, एडीएम से छुट्टी लेकर घर के लिए रवाना हुए। होशंगाबाद पहुंचने के बाद उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बताया कि उनकी बेटी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। मैं उसे देखने आया था, उसे छोड़कर वापस जाने का दिल नहीं कर रहा था। लेकिन ड्यूटी भी जरूरी थी। ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद बेटी के मौत की खबर मिली तो मुझे होशंगाबाद आना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को (hydrocephalus) बीमारी थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां