लाइव न्यूज़ :

एयर एम्बुलेंस से चेन्नई भेजे गए मध्य प्रदेश के "कोरोना योद्धा" डॉक्टर ने तोड़ा दम

By भाषा | Updated: March 9, 2021 11:30 IST

Open in App

इंदौर, नौ मार्च मध्यप्रदेश में कोविड-19 से संघर्ष के दौरान खुद संक्रमित हुए 55 वर्षीय सरकारी डॉक्टर ने चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार रात दम तोड़ दिया। उन्हें प्रदेश सरकार ने महीने भर पहले इंदौर से एयर एम्बुलेंस के जरिये चेन्नई भेजा था, जहां एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक आगर-मालवा जिले में पदस्थ शासकीय डॉक्टर मुकेश जैन (55) इलाज के बाद महामारी के संक्रमण से तो मुक्त हो गए थे। लेकिन संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं के चलते उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

आगर-मालवा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एसएस मालवीय ने मंगलवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती डॉक्टर मुकेश जैन को तमाम कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। उन्होंने अस्पताल में सोमवार रात आखिरी सांस ली।"

उन्होंने बताया, "चेन्नई के अस्पताल में इलाज के बाद जैन महामारी के संक्रमण से मुक्त हो गए थे और उन्हें कोविड-19 मरीजों की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) से सामान्य आईसीयू में भेज दिया गया था। लेकिन संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं के चलते उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया जिससे उन्होंने दम तोड़ दिया।"

सीएमएचओ ने बताया कि सरकारी डॉक्टर के परिवार में पत्नी और एक बेटी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जैन को प्रदेश सरकार ने 12 फरवरी को एयर एम्बुलेंस के जरिये इंदौर से चेन्नई भेजा था और वहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उस वक्त फेफड़ों में लगभग 100 प्रतिशत संक्रमण के कारण उनकी हालत बेहद गंभीर थी।

अधिकारियों के मुताबिक जैन आगर-मालवा के जिला चिकित्सालय में पैथालॉजिस्ट के रूप में पदस्थ थे। वह कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान खुद इस महामारी की चपेट में आ गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा