लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के बाद ब्रिटेन को भारत ने पेरासिटामोल के 28 लाख पैकेट की पहली खेप दिया, व्यापार मंत्री लिज ट्रस बोले- कोरोना को हराएंगे

By भाषा | Updated: April 15, 2020 20:17 IST

भारत के साथ बातचीत के बाद यूनाइटेड किंगडम को पेरासिटामोल की लगभग 3 मिलियन यूनिट मिलेगी। यह अगले दो हफ्तों में आ जाएंगी और इन्हें UK के प्रमुख सुपरमार्केट में स्टॉक किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत से पेरासिटामोल की पहली खेप पहुंचने पर ब्रिटिश मंत्री ने दोनों देशों के संबंधों की सराहना की।पैरासिटामोल के 28 लाख पैकेट की यह खेप भारत द्वारा आवश्यक दवाओं के निर्यात में ढील देने के बाद यहां पहुंची है।

लंदनः भारत द्वारा ब्रिटेन को भेजी गई दवा पेरासिटामोल के 28 लाख पैकेट की पहली खेप यहां पहुंचने पर ब्रिटिश सरकार ने दोनों देशों के संबंधों की सराहना की।

अब यह दवा कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए पूरे देश के सुपरमार्केट और खुदरा दवा दुकानों तक पहुंचाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि पैरासिटामोल के 28 लाख पैकेट की यह खेप भारत द्वारा आवश्यक दवाओं के निर्यात में ढील देने के बाद यहां पहुंची है।

व्यापार मंत्री लिज ट्रस की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया, ‘‘इसका अभिप्राय है कि पैरासिटामोल के करीब तीस लाख और पैकेट ब्रिटेन की दवा दुकानों में उपलब्ध होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दशकों में कोरोना वायरस ऐसा सबसे बड़ा खतरा है जिसका सामना हम कर रहे हैं । इसलिए यह आवश्यक है कि हम वैश्विक कारोबार जारी रखने और आपूर्ति मार्ग खुला रखने के लिए मिलकर काम करें।

मैं भारत और ब्रिटेन के उन अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने इस समझौते पर काम किया और मैं भविष्य में भारत एवं अन्य देशों के साथ मिलकर कोविड-19 की हार सुनिश्चित करने के लिए काम करना चाहती हूं।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) मंत्री लॉर्ड तरीक अहमद ने भी पैरासिटामोल की इस खेप के निर्यात का जिक्र करते हुए, इसे भारत और ब्रिटेन के करीबी सहयोग का संकेत करार दिया था। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए भारत में तीन मई तक लॉकडाउन है।

इस दौरान भारत में यात्रा प्रतिबंध की वजह से फंसे हजारों ब्रिटिश नागरिकों को वापस लाने के लिए ब्रिटेन की सरकार ने इस माह के शुरू में चार्टर्ड उड़ानें आरंभ कीं। इन्हीं उड़ानों से पैरासिटामोल की पहली खेप यहां पहुंची। 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनबोरिस जॉनसननरेंद्र मोदीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर