लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट: देश के हर जिले में बनेगा कोविड-19 हॉस्पिटल, 170 जिले होंगे हॉटस्पॉट घोषित

By निखिल वर्मा | Updated: April 15, 2020 17:10 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के जिलों को 3 श्रेणियों में वर्गीकृत किया है. इसमें हॉट स्पॉट जिले, नॉन-हॉट स्पॉट जिले और जहां मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं उसे ग्रीन जोन जिले में विभाजित किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा है कि चमगादड़ में भी कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर दोहराया है कि देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है.

कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में हर जिले में एक कोविड-19 हॉस्पिटल बनाने का निर्देश दिया है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सवाल में बताया है कि देश में 170 जिले हॉटस्पॉट घोषित किए जाएंगे और जिन जिलों में कोरोना वायरस फैलने की आशंका है, उन जिलों की संख्या अभी 207 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हॉटस्पॉट और ग्रीन जोन की पहचान की गई है, हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है।

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने हर जिले में माइल्ड केस के लिए कोविड केयर सेंटर और गंभीर मामलों के लिए कोविड हेल्थ सेंटर, क्रिटिकल मामलों के लिए कोविड अस्पताल बनाने का निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक सामुदायिक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण नहीं हुआ है, हालांकि स्थानीय स्तर पर संक्रमण का कुछ प्रसार हुआ है।

भारत में केसों की संख्या 11 हजार पार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 377 हो गई जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,439 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 9756 लोग संक्रमित हैं, 1305 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। संक्रमण के इन मामलों में 72 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं