लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट

By भाषा | Updated: February 7, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी कोविड-19 महामारी को लेकर रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से जारी देश-दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि10 वायरस मामले

कोविड-19: भारत में संक्रमण के 12,000 से अधिक नए मामले, 78 और लोगों की मौत

नयी दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 12,059 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,26,363 हो गई है और दैनिक मृतक संख्या इस माह में तीसरी बार 100 से नीचे रही है।

अर्थ19 सीतारमण

कभी कोविड-19 कर या उपकर लगाने का विचार नहीं रहा : सीतारमण

मुंबई: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार का कभी कोविड-19 कर या उपकर लगाने का विचार नहीं रहा है। उन्होंने रविवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

प्रादे5 हरियाणा वायरस मामले

हरियाणा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 71 नए मामले

चंडीगढ़: हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस से 71 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि, इस अवधि में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

प्रादे8 झारखंड वायरस मामले

झारखंड में कोरोना वायरस के 41 नए मामले, 9,915 लोगों का टीकाकरण हुआ

रांची: झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,18,979 हो गयी। वहीं, राज्य में कोविड-19 के खिलाफ प्रारंभ किये गये टीकाकरण अभियान के तहत चौबीस घंटों में कुल 9,915 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया।

प्रादे13 महाराष्ट्र वायरस ठाणे

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के ठाणे में संक्रमण के 282 नए मामले, चार और लोगों की मौत

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 282 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,55,491 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA, 4th T20I: लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच हुआ रद्द

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम