कोरोना वायरस: अंडमान-निकोबार में दो नए मामले सामने आए
By भाषा | Published: March 1, 2021 08:59 AM2021-03-01T08:59:32+5:302021-03-01T08:59:32+5:30
पोर्ट ब्लयेर, एक मार्च अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर सोमवार को 5,020 हो गई।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में छह संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है और 4,952 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 62 लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने 2.68 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।