लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: ज्योदितरादित्य सिंधिया के करीबी मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनकी पत्नी संक्रमित

By भाषा | Updated: July 29, 2020 05:32 IST

ध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना वायरस संक्रमित होने के एक दिन बाद उनसे हाल में मिलने वाले प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री और भाजपा के कुछ नेता स्वयं से घरों में पृथकवास में चले गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले मंत्री अरविंद भदौरिया ने स्वयं के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी दी थीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी मंत्री कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं

मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनकी पत्नी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार समर्थक माने जाने वाले सिलावट ने मंगलवार देर रात ट्विटर पर खुद यह जानकारी दी।

जल संसाधन मंत्री ने ट्वीट किया, "कोई लक्षण नाहीं होने पर भी मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) के निर्देश पर मैंने कोविड-19 जांच करायी थी। मेरी और मेरी धर्मपत्नी की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। मुझे विश्वास है कि आप सबकी शुभकामनाओं से हम कोरोना (वायरस) को हरायेंगे और फिर उसी संकल्प से कार्यक्षेत्र में उतरेंगे। मेरा साथियों से आग्रह है कि वे भी (कोविड-19) जांच करायें।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "डॉक्टरों के निर्देश पर हम लोग अपने घर के अलग कमरे में रहेंगे। मुझसे निकट संपर्क में रहने वाले लोग भी अपने घरों में पृथक-वास में रहें।’’ सिलावट के अपने और पत्नी के संक्रमित होने की सूचना देने से पहले मंगलवार को इंदौर के जिलाधिकारी के कार्यालय के एनआईसी कक्ष से प्रदेश मंत्रिमंडल की ऑनलाइन बैठक में भाग लिया था। सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से सिलावट को सांवेर के आगामी उपचुनावों में उम्मीदवारी के लिये पार्टी का टिकट मिलना तय माना जा रहा है। इसके मद्देनजर वह पिछले कई दिन क्षेत्र के सघन दौरे कर रहे थे। 

इससे पहले 61 वर्षीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर बताया कि वह कोरोना वायरस संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने हाल ही के कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले अपने सभी साथियों से अपील की कि वे अपनी कोरोना वायरस जांच करा लें। भाजपा के एक नेता ने बाद में बताया कि चौहान को भोपाल में कोविड-19 के लिये निर्धारित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को मंत्रि परिषद की बैठक की अध्यक्षता की थी। इसके बाद उन्होंने भोपाल में बुधवार और गुरुवार को 23 मंत्रियों से अलग-अलग बैठक की थी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानज्योतिरादित्य सिंधियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे