लाइव न्यूज़ :

एक राष्ट्र-एक राशनकार्ड’ योजनाः पासवान बोले- 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 60 करोड़ लाभार्थियों को मिल रहा फायदा

By भाषा | Published: May 01, 2020 7:54 PM

देश भर में लॉकडाउन बढ़ने की घोषणा हो गई है। यह अब 17 मई तक रहेगा। इस बीच केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि  'एक राष्ट्र- एक राशन कार्ड' योजना से कई और राज्य जुड़ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में स्थित उचित मूल्य की दुकान से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत अपने कोटे का खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। खाद्य मंत्रालय एक जून से पूरे देश में इस सुविधा को लागू करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

नई दिल्लीः केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि बिहार और पंजाब सहित पांच और राज्य 'एक राष्ट्र- एक राशन कार्ड' योजना में शामिल हो गये हैं।

इन्हें मिलाकर अब तक कुल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 60 करोड़ लाभार्थियों को राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी का फायदा मिल रहा है। 'एक राष्ट्र- एक राशन कार्ड' पहल के तहत, पात्र लाभार्थी एक ही राशन कार्ड का उपयोग करते हुये देश के किसी भी राज्य में स्थित उचित मूल्य की दुकान से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत अपने कोटे का खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

खाद्य मंत्रालय एक जून से पूरे देश में इस सुविधा को लागू करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। पासवान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज 5 और राज्यों - बिहार, यूपी, पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा दमन और दीव को ‘एक राष्ट्र - एक राशन कार्ड प्रणाली ’ के साथ जोड़ा गया है।’’

उन्होंने कहा कि इस साल एक जनवरी को, 12 राज्य परस्पर एक दूसरे से जुड़े थे और अब 17 राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की इस एकीकृत प्रबंधन व्यवस्था के तहत आ गये हैं। इन राज्यों की राशन व्यवस्था परस्पर एक दूसरे से जुड़ गई है। एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘17 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के लगभग 60 करोड़ लाभार्थी राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी से लाभान्वित हो सकते हैं और वे मौजूदा राशन कार्ड का उपयोग करके सब्सिडी वाले खाद्यान्न खरीद सकते हैं।’’

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड और त्रिपुरा 12 राज्य हैं जहां राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी लागू की गई है। इनमें लाभार्थी दूसरे राज्य में अपनी पात्रता का 50 प्रतिशत अनाज उठा सकते हैं।

देश में 81 करोड़ से अधिक लाभार्थी एनएफएसए के तहत पंजीकृत हैं। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को एक से तीन रुपये किलो की दर पर पांच किलो के सब्सिडी वाले खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाते हैं। हाल ही में, सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र से कहा था कि वह कोरोनावायरस लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रवासी श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) को सब्सिडी युक्त खाद्यान्न प्राप्त करने योग्य बनाने के लिए अस्थायी रूप से 'एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड' अपनाने की व्यवहारिकता पर गौर करे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसरामविलास पासवानअमरिंदर सिंहबिहारपंजाबदमन और दीवनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Narendra Modi Interview: भाजपा को जीत का इतना यकीन था तो राज ठाकरे को साथ क्यों लिया?, मनसे प्रमुख पर क्या बोले प्रधानमंत्री

भारतPM Narendra Modi Interview: विरोधी दल केवल आरक्षण के मुद्दे पर ही आपको क्यों घेर रहे हैं?, जानिए पीएम मोदी ने क्या दिया जवाब

भारतPM Narendra Modi Interview: 2019 में महाराष्ट्र में 41 सीटों पर जीते थे, 2024 में आपको क्या लग रहा है?

भारतLok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण में 20% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, एडीआर की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

भारतLok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में किया रोड शो, उमड़ पड़ा लोगों का हुजूम

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Polls Fourth Phase Voting 2024: आज 96 लोकसभा सीट, आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीट के लिए मतदान

भारतPM Narendra Modi Interview: अगर भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी!, विपक्षी दल लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है, ऐसा क्यों?

भारतUP LS Elections 2024: चंद घंटे पहले सपा में आए और टिकट पा गए भाजपा के एमपी रमेश बिंद, ऑपरेशन रमेश बिंद की अखिलेश यादव ने नहीं लगने दी किसी को हवा

भारत'पैसे नहीं भेजते इसलिए बुरा भला कहते हैं...',संसद में अडानी-अंबानी के खिलाफ बोलने के सवाल पर खुले तौर पर बोले कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी

भारतArvind Kejriwal INDIA Bloc PM Face: 'मैं पीएम बनने की रेस में नहीं हूं', अरविंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी