लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः पीएम मोदी ने कहा- भारत को ‘दुनिया की फार्मेसी’ माना जाता है, हमने 120 से अधिक देशों को दवाएं भेजी हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2020 21:50 IST

हमने अपने आस-पड़ोस में समन्वय को बढ़ावा दिया। हमने कई देशों के साथ भारत की चिकित्सा विशेषज्ञता को साझा करने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू की है। हमारी अपनी जरूरतों के बावजूद हमने 123 से अधिक भागीदार देशों को चिकित्सा आपूर्ति सुनिश्चित की है:PM मोदी

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि मानवता के समक्ष बड़ा संकट है, गुट-निरपेक्ष देश कोविड-19 से निपटने में योगदान दे सकते हैं। कोविड-19 के बाद वैश्विकरण के नए ढांचे की आवश्यकता होगी। नैम दुनिया की नैतिक आवाज है, इसे समावेशी बना रहना चाहिए।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुट-निरपेक्ष आंदोलन (नैम) के सदस्य देशों के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें कोरोना को हराना होगा। इस महामारी को हम सब मिलकर खत्म करेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि मानवता के समक्ष बड़ा संकट है, गुट-निरपेक्ष देश कोविड-19 से निपटने में योगदान दे सकते हैं। कोविड-19 के बाद वैश्विकरण के नए ढांचे की आवश्यकता होगी। नैम दुनिया की नैतिक आवाज है, इसे समावेशी बना रहना चाहिए। मोदी ने कहा कि भारत को ‘दुनिया की फार्मेसी’ माना जाता है, हमने कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर 120 से अधिक देशों को दवाएं भेजी हैं

COVID19 का मुकाबला करने के लिए हमने अपने आस-पड़ोस में समन्वय को बढ़ावा दिया। हमने कई देशों के साथ भारत की चिकित्सा विशेषज्ञता को साझा करने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू की है। हमारी अपनी जरूरतों के बावजूद हमने 123 से अधिक भागीदार देशों को चिकित्सा आपूर्ति सुनिश्चित की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय 'गुट-निरपेक्ष आंदोलन' वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देने में सहायता कर सकता है। NAM अक्सर दुनिया की नैतिक आवाज बना रहा है। इस भूमिका को बनाए रखने के लिए NAM को समावेशी रहना जरूरी है। इस समय 'गुट-निरपेक्ष आंदोलन' वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देने में सहायता कर सकता है।ॉ

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 'गुट-निरपेक्ष आंदोलन' शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने कॉन्फ्रेंस में दुनियाभर के उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपनी जान #COVID19 के कारण गवाई हैं, आज मानवता कई दशकों में सबसे खतरनाक संकट का सामना कर रही है। हम कोविड-19 संकट से जूझ रहे हैं, ऐसे में भी कुछ लोग आतंकवाद, फर्जी खबरें और छेड़छाड़ करके बनाए गए वीडियो जैसे दूसरे घातक वायरस फैलाने में लगे हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियानेपालनरेंद्र मोदीपाकिस्तानचीनअमेरिकाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील