लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी बोले- स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं, 27 अप्रैल को सभी राज्य के सीएम से बात करेंगे प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: April 22, 2020 19:52 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 27 तारीख़ को प्रधानमंत्री के साथ हो रही प्रेस कांफ्रेंस में हमारा मुख्य एजेंडा प्रवासी मजदूरों और राजस्थानियों के आने-जाने की बात होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा।सरकार की इसी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक अध्यादेश को मंजूरी दी है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को वीडियो कांफ्रें​सिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे। सूत्रों ने कहा कि लॉकडाउन और कोरोना वायरस पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को सुबह में राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग पर संवाद करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। समझा जाता है कि इसमें कोरोना वायरस के खिलाफ आगे की लड़ाई के बारे में चर्चा हो सकती है। कोविड-19 के प्रसार के बाद राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग पर प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी बैठक होगी।

मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री का पिछला संवाद 11 अप्रैल को हुआ था जिसमें अधिकांश मुख्यमंत्रियों ने 21 दिनों के लॉकडाउन को बढाने की मांग की थी। इसके बाद ही प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल को राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की थी। इससे पहले प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 20 मार्च को चर्चा की थी।

उन्होंने कहा कि सरकार की इसी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक अध्यादेश को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दी जिसमें कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में जुटे और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को परेशान करने और उन पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान किया गया है।

मोदी ने कहा कि यह अध्यादेश हमारे पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा।’’ उन्होंने कहा कि महामारी संशोधन अध्यादेश 2020 कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

कोरोना वायरस से निपटने की मुहिम में मदद के लिए 150 से ज्यादा संगठन आए साथ

कोरोना वायरस से निपटने में सरकार की मुहिम में मदद करने के लिए समाज के विभिन्न धड़ों का प्रतिनिधित्व करने वाले 150 से ज्यादा समूह साथ आए हैं। तालमेल का विचार लाने वाले कैटेलिस्ट ग्रूप के एक बयान के मुताबिक कोरोना वायरस से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए ‘कोविड एक्शन कोलैब’ (सीएसी) की शुरुआत की गयी है।

बयान में कहा गया है कि इसका मकसद विभिन्न हितधारकों- नागरिक संस्था, निजी क्षेत्रों, शिक्षाविदों, नेटवर्क, फाउंडेशन और केंद्र तथा राज्य सरकारों को नए संक्रमणों को किफायती तरीके से तुरंत रोकने, जल्द पता लगाने, समुचित उपचार करने और लोगों की आजीविका पर महामारी के असर को कम करने में मदद करना है।

तालमेल के लिए अपनायी गयी रणनीति पर कैटेलिस्ट ग्रूप के सह संस्थापक शिव कुमार ने बताया कि तालमेल तीन रणनीति से प्रेरित है। इसके तहत लक्षित समुदायों के बीच पहुंचना है । सरकार के साथ तालमेल कर सूचनाओं का आदान-प्रदान करना है। इसके साथ ही कठिन चुनौतियों का समाधान किया जाना है । बयान में कहा गया कि 150 से ज्यादा संगठनों ने तालमेल किया है और देश में 16 राज्यों और 100 जिलों में 1.25 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे। बयान में कहा गया, ‘‘इस तालमेल का विस्तार नाइजीरिया, तंजानिया जैसे अन्य देशों में भी किया जाएगा।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनानरेंद्र मोदीडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है