लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: शरद पवार की विदेश मंत्री से अपील- ईरान में फंसे भारतीयों को मदद पहुंचाए मोदी सरकार

By स्वाति सिंह | Updated: March 8, 2020 22:12 IST

ईरान में कोरोना वायरस से अब तक 194 लोगों की मौत हो गयी है जो चीन के बाद सबसे अधिक आंकड़ा है। फरवरी के मध्य में ईरान में कोरोना वायरस ने पैर फैलाना शुरू किया था। सबसे पहले चीन में यह संक्रमण सामने आया था।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने ईरान में फंसे भारतीयों के लिए विदेश मंत्रालय से मदद मांगी ईरान में कोरोना वायरस से अब तक 194 लोगों की मौत हो गयी है

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि ईरान में कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर वहां फंसे भारतीयों को चिकित्सा मदद और सामान्य सहायता मिले। ईरान उन देशों में शामिल है जो कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है। इस बीमारी के चलते ईरान में 194 लोगों की जान चली गयी है।

पवार ने ट्वीट किया, ‘‘ कोविड -19 के गंभीर मुद्दे के आलोक में मैंने ईरान के कोम शहर में फंसे 40 से अधिक भारतीयों के संबंध में अपनी चिंता विदेश मंत्री एस. जयशंकर के सामने रखी। वे (भारतीय) मुसीबत में हैं और उन्हें मेडिकल मदद और आम सहायता की तत्काल आवश्यकता है।’’

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस से 49 और मरीजों की जान चली गयी है जो इस बीमारी के फैलने के बाद से लेकर अब तक 24 घंटे के अंदर सबसे अधिक मौतें हैं।

इसी के साथ ईरान में कोरोना वायरस से अब तक 194 लोगों की मौत हो गयी है जो चीन के बाद सबसे अधिक आंकड़ा है। फरवरी के मध्य में ईरान में कोरोना वायरस ने पैर फैलाना शुरू किया था। सबसे पहले चीन में यह संक्रमण सामने आया था।

यह विषाणु ईरान के सभी 31 प्रांतों में पैर पसार चुका है। इस बीमारी के अब तक 6566 सत्यापित मामले सामने आ चुके हैं। ईरान ने अप्रैल के प्रारंभ तक के लिए विद्यालय एवं विश्वविद्यालय बंद कर दिये हैं। उसने बड़े सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम भी स्थगित कर दिये हैं।

टॅग्स :शरद पवारकोरोना वायरसईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे