कोरोना वायरस से बचे लेकिन इतालवी पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

By भाषा | Published: April 10, 2020 07:10 PM2020-04-10T19:10:09+5:302020-04-10T19:11:09+5:30

दुनिया भर में कोरोना वायरस ने तहलका मचा दिया है। अभी तक विश्व में 97,192 लोगों की मौत हो गई है। इटली, अमेरिका और स्पेन का सबसे बुरा हाल है।

Corona virus-free Italian tourist dies of heart attack | कोरोना वायरस से बचे लेकिन इतालवी पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

इतालवी पर्यटक की मौत से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Highlightsअधिकारी ने बताया कि महिला की बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। गुड़गांव के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जे.एस. पुनिया ने फोन पर बताया, ‘‘अस्पताल से हमें सिर्फ प्रारंभिक जानकारी मिली है।

चंडीगढ़ः कोरोना वायरस संक्रमण के बाद हरियाणा के गुड़गांव में एक अस्पताल में भर्ती हुई इतालवी महिला पर्यटक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी। कहा जा रहा था कि अस्पताल में करीब एक महीने तक इलाज के बाद 78 वर्षीय विदेशी महिला संक्रमण मुक्त हो गयी थीं। अधिकारी ने बताया कि महिला की बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

गुड़गांव के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जे.एस. पुनिया ने फोन पर बताया, ‘‘अस्पताल से हमें सिर्फ प्रारंभिक जानकारी मिली है। इतालवी पर्यटक की मौत से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।’’ यह महिला 14 इतालवी पर्यटकों के समूह में शामिल थी। समूह के सभी लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी। 

Web Title: Corona virus-free Italian tourist dies of heart attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे