लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः मजदूर दिवस को मजबूर दिवस नहीं बनने दें, शुरू करें स्थानीय योजनाएं!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 30, 2020 21:13 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि प्रदेश सरकार देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले राज्य के सभी प्रवासियों को घर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है. हम पीएम के साथ यह मुद्दा उठाने वाले पहले राज्य थे और उसी के लिए केंद्र की मंजूरी चाहते थे. उन्होंने बताया कि इस समय 6 लाख से अधिक राजस्थानी प्रवासियों ने घर वापस आने के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें देश के दूर-दराज के स्थानों से कई लोग शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमजदूर दिवस के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने मजदूरों को उनके अपने गृहराज्य में जाने की स्वीकृति दे दी हैमजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों के प्रयास उल्लेखनीय हैं

मजदूर दिवस के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने मजदूरों को उनके अपने गृहराज्य में जाने की स्वीकृति दे दी है और विभिन्न राज्यों और बड़े शहरों से मजदूर अपने गांव पहुंच भी रहे हैं. मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों के प्रयास उल्लेखनीय हैं, लेकिन मजदूर दिवस से उनके लिए स्थानीय स्तर पर आर्थिक संरक्षण, श्रमिक-शक्ति का उपयोग और मजदूर कल्याण की नई योजनाओं के बारे में सोचना होगा.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि प्रदेश सरकार देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले राज्य के सभी प्रवासियों को घर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है. हम पीएम के साथ यह मुद्दा उठाने वाले पहले राज्य थे और उसी के लिए केंद्र की मंजूरी चाहते थे. उन्होंने बताया कि इस समय 6 लाख से अधिक राजस्थानी प्रवासियों ने घर वापस आने के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें देश के दूर-दराज के स्थानों से कई लोग शामिल हैं.

बहरहाल, सरकार के पास प्रदेश के मजदूरों का पूरा आंकड़ा उपलब्ध है, इसलिए श्रमिक-घनत्व के सापेक्ष स्थानीय योजनाएं बनाने की जरूरत है. कोरोना वायरस अटैक ने हमें बताया है कि श्रमिक-शक्ति के सद्उपयोग के लिए उद्योगों का विक्रेन्द्रीकरण करना जरूरी है. इसके लिए दो तरह के कार्य किए जा सकते हैं, एक- विभिन्न क्षेत्रों में जो कारखाने बंद पड़े हैं या बीमार हैं, उन्हें सरकार अपने हाथ में ले और उन्हें फिर से शुरू करे और दो- स्थानीय सुविधाओं के मद्देनजर उद्योग प्रारंभ किए जाएं, जैसे- सिंचित क्षेत्रों में खेती-किसानी से संबंधित एवं कृषि उत्पाद आधारित कारखाने शुरू किए जाएं, तो असिंचित क्षेत्र में सौर उर्जा पर निर्भर तथा कम पानी की जरूरत वाले उद्योग-धंधे शुरू किए जाएं. तमाम उद्योग स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जानकारियों एवं विशेषज्ञों की राय से प्रारंभ किए जा सकते हैं.

याद रहे, श्रमिकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी होती है, लिहाजा ऐसे कार्य स्थानीय स्तर पर जल्दी ही प्रारंभ किए जा सकते हैं तथा आबादी का घनत्व कम होने के कारण सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए कोरोना वायरस अटैक का भी मुकाबला आसानी से किया जा सकता है.

इसलिए, मजदूर दिवस को मजबूर दिवस नहीं बनने दें और तत्काल स्थानीय योजनाएं शुरू करें!

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?