लाइव न्यूज़ :

नागरिकों को सम्मान के साथ अंतिम क्रिया का अधिकार सुनिश्चित करे सर्वोच्च न्यायालय: अश्वनी कुमार

By शीलेष शर्मा | Updated: June 11, 2020 17:05 IST

पूर्व कानून मंत्री अश्वनी कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व अन्य न्यायधीशों को पत्र लिख कर इस मानवीय और संवेदन शील मुद्दे पर आदेश देने तथा दिशा निर्देश ज़ारी करने की मांग की है। 

Open in App
ठळक मुद्देअदालत को लिखे पत्र में नागरिक अधिकारों को लेकर देश की विभिन्न अदालतों और सर्वोच्च न्यायालय के नज़रिये के अनेक उदाहरण पेश किये हैं। पुड्डुचेरी में कोरोना से हुयी मौत के बाद किस तरह शव को गड्डे में फेंका जा रहा है। न्यायालय को याद दिलाया कि उसके पास इस बात का पूरा अधिकार है कि वह नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये आदेश जारी करे।

नई दिल्लीः कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप ने कॅरोना के शिकार लोगों से सम्मान से मरने और उनकी अंतिम क्रिया का वह अधिकार भी छीन लिया है जो संविधान ने देश के हर नागरिक को दिया है।

हाल ही में घटी कुछ घटनाओं ने संवेदनशील लोगों को हिला कर रख दिया है। पूर्व कानून मंत्री अश्वनी कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व अन्य न्यायधीशों को पत्र लिख कर इस मानवीय और संवेदन शील मुद्दे पर आदेश देने तथा दिशा निर्देश ज़ारी करने की मांग की है। 

अश्वनी कुमार ने सर्वोच्च अदालत को लिखे पत्र में नागरिक अधिकारों को लेकर देश की विभिन्न अदालतों और सर्वोच्च न्यायालय के नज़रिये के अनेक उदाहरण पेश किये हैं। पत्र के साथ वह चित्र भी संलग्न किया है जिसमें मध्य प्रदेश के एक अस्पताल में एक वृद्ध को पलंग से बाँधा हुआ है, उसी तरह पुड्डुचेरी में कोरोना से हुयी मौत के बाद किस तरह शव को गड्डे में फेंका जा रहा है। 

कांग्रेस नेता ने उस दृश्य का भी उल्लेख किया है की शव की अंतिम क्रिया के लिये जो तय प्रक्रिया है की अनदेखी कर शवों के  हॉस्पिटल या शवग्रहों में ढेर लग रहे हैं क्योंकि अंतिम क्रिया के लिये पर्याप्त स्थान नहीं हैं ,विद्द्युत शव दाह गृह काम नहीं कर रहे हैं ,नतीज़ा नागरिक अधिकारों की धज्जियाँ उड़ रही हैं। उन्होंने न्यायालय को याद दिलाया कि उसके पास इस बात का पूरा अधिकार है कि वह नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये आदेश जारी करे।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरससुप्रीम कोर्टकांग्रेसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह