लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: नगालैंड में संक्रमण के मामले बढ़कर 15,913 हुए

By भाषा | Updated: May 9, 2021 08:13 IST

Open in App

कोहिमा, नौ मई नगालैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 333 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर शनिवार को 15,913 हो गई।

नगालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पांगन्यू पोम ने यह जानकारी दी।

एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. न्यानथुंग किकोन ने बताया कि 15 और मरीजों की मौत होने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 137 हो गई।

मंत्री ने बताया कि शनिवार को 19 और लोगों के स्वस्थ होने के कारण संक्रमित होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 12,559 हो गई।

राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 78.92 प्रतिशत है।

किकोन ने बताया कि जिन 137 मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 10 पहले से किसी बीमारी से ग्रसित थे।

नगालैंड में इस समय 2,711 लोग उपचाराधीन हैं और 506 मरीज अन्य राज्यों में चले गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 1,63,892 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. रितुर थुर्र ने बताया कि नगालैंड में शुक्रवार तक 1,76,872 लोगों को कोविड-19 टीके की 2,24,839 खुराक दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'