लाइव न्यूज़ :

बिहार में बढ़े कोरोना वायरस के मामले, कोविड-19 केसों की संख्या 176 हुई

By निखिल वर्मा | Updated: April 24, 2020 10:39 IST

बिहार में अब तक 13785 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 44 मरीज ठीक भी हुए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कुल 38 जिलों में से 18 जिलों में कोविड-19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।

बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 33  नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़कर 1767 हो गये हैं । स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पटना एवं कैमूर के चैनपुर में आठ-आठ, रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में छह, मुंगेर में चार और सिवान में एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं।

उन्होंने बताया कि पटना शहर के खजपुरा मुहल्ला में जो कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं उनमें एक पुरुष (35) तथा सात महिलाएं शामिल हैं जो आठ वर्ष से 57 वर्ष उम्र वर्ग की हैं। इन लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है। 

पटना एम्स में कोरोना संक्रमित बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक 31 नालंदा एवं मुंगेर में, सिवान में 30, पटना में 24, बेगुसराय में नौ, बक्सर एवं कैमूर में आठ-आठ, रोहतास में सात, गया एवं भागलपुर में पांच- पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन-तीन तथा सारण, लखीसराय, वैशाली, भोजपुर, बांका एवं पूर्वी चंपारण में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं। ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

भारत में कोविड-19 केसों की संख्या 23000 पार 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 718 हो गई और संक्रमण के मामले 23000 पार पहुंच गए। मंत्रालय ने आगे बताया कि कोविड-19 के 17610 मरीजों का इलाज चल रहा है, 4748 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया। संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं। गुरुवार शाम से कुल 32 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियापटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं