कोरोना वायरस: बीते 24 घंटे में भारत में 2411 नए मामले, 71 और लोगों की मौत, केसों की संख्या 37000 पार

By निखिल वर्मा | Published: May 2, 2020 06:17 PM2020-05-02T18:17:26+5:302020-05-02T18:27:38+5:30

दुनिया भर में कोरोना वायरस केसों की संख्या 34 लाख पार हो गई है और इस खतरनाक वायरस से अब तक 2 लाख 39 हजार लोग जान गंवा चुके हैं. केसों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में 16वें स्थान पर है.

Corona virus: 2411 new cases, 71 more deaths in India in last 24 hours, number of cases crossed 37000 | कोरोना वायरस: बीते 24 घंटे में भारत में 2411 नए मामले, 71 और लोगों की मौत, केसों की संख्या 37000 पार

लोकमत फाइल फोटो

Highlightsलॉकडाउन के दूसरे चरण के समाप्त होने से पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में 130 जिलों को रेड जोन, 284 को ऑरेंज जोन और 319 को ग्रीन जोन घोषित किया है। इहरियाणा में 19 नए मामले मिले हैं और केसों की संख्या बढ़कर 376 पहुंच गई है

देश में कोरोना वायरस के कारण 71 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही शनिवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 1223 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37,776 हो गई। ये मौतें शुक्रवार शाम से शनिवार शाम के बीच हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 26,535 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 10,017 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

इस वायरस से सबसे अधिक 485 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 236, मध्य प्रदेश में 145, राजस्थान में 62, दिल्ली में 61, उत्तर प्रदेश में 43 और पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में मृतकों की संख्या 28 है जबकि कर्नाटक में इस महामारी से 25 मरीजों की मौत हुई है।

पंजाब में 20 लोगों को इस महामारी से जान गंवानी पड़ी है जबकि जम्मू कश्मीर में आठ, केरल तथा हरियाणा में चार-चार तथा झारखंड और बिहार में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 11,506 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 4,721, दिल्ली में 3,738 और मध्य प्रदेश में 2,719 मामले हैं। राजस्थान में 2,666 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में 2,526 और उत्तर प्रदेश में 2,455 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,525 है जबकि तेलंगाना में 1,057 मामले हैं। 

Web Title: Corona virus: 2411 new cases, 71 more deaths in India in last 24 hours, number of cases crossed 37000

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे