लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: सीएम विजयन ने कहा-केरल में 21 नए मामले, कुल मामले 286, कोल्लम की गर्भवती महिला भी शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2020 21:28 IST

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल में 21 नए व्यक्तियों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। राज्य में कुल मामले 286 पहुंच गए हैं जिनमें से 256 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। नए पॉजिटिव कोरोना वायरस मामलों में से एक कोल्लम जिले की एक गर्भवती महिला भी है। 237 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकासरगोड से 12 संक्रमण के मामले, एर्नाकुलम से तीन और तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कन्नूर से दो-दो मामले सामने आये हैं।राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 286 मामले सामने आ चुके हैं और छह विदेशियों सहित 26 लोगों को जांच में निगेटिव पाया गया है।

तिरुवनंतपुरमः केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को कहा कि केरल में कोरोना वायरस के 21 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें आठ मामले राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित कासरगोड जिले से हैं।

इन नये मामलों के साथ ही राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 256 पहुंच गई है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि कासरगोड के अलावा, इडुक्की से पांच मामलों का पता चला है, जबकि कोल्लम से दो और तिरुवनंतपुरम, पथनमथिट्टा, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझीकोड और कन्नूर से एक-एक मामले का पता चला है।

राज्य में कम से कम 1.65 लाख लोग निगरानी में हैं, जबकि 643 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। विजयन ने बताया कि वर्तमान में, राज्य में वायरस से संक्रमित 256 लोग उपचाराधीन हैं। राज्य में इस बीमारी से दो लोगों की मौत हो चुकी है। 

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल में 21 नए व्यक्तियों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। राज्य में कुल मामले 286 पहुंच गए हैं जिनमें से 256 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। नए पॉजिटिव कोरोना वायरस मामलों में से एक कोल्लम जिले की एक गर्भवती महिला भी है। 237 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज शाम कोविड-19 को लेकर हुई एक समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित कासरगोड से 12 संक्रमण के मामले, एर्नाकुलम से तीन और तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कन्नूर से दो-दो मामले सामने आये हैं, जबकि एक मामला पलक्कड़ से सामने आया है।

उन्होंने कहा कि अब तक इस दक्षिणी राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 286 मामले सामने आ चुके हैं और छह विदेशियों सहित 26 लोगों को जांच में निगेटिव पाया गया है। राज्य में कुल 1.64 लाख लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 622 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलपिनाराई विजयनकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया