लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: भारत में संक्रमण के 12,885 नए मामले, 461 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 4, 2021 10:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,885 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,21,025 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,48,579 हुई, जो पिछले 253 दिन में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 461 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,59,652 हो गई। देश में लगातार 27 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 130 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,48,579 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.43 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,630 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.21 प्रतिशत है, जो पिछले 31 दिन से दो प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.17 प्रतिशत है, जो पिछले 41 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 3,37,12,794 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 107.63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब