लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियानः सारण में टीका लगवाने के बाद स्वास्थ्यकर्मी की मौत, मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2021 20:25 IST

बिहार में सारण जिले के दरिवकयापुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हेड अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत जयंत कुमार की अचानक मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की उम्र 43 वर्षीय बताई जा रही है.बताया जाता है कि जयंत कुमार ने बीते 18 जनवरी को कोरोना की वैक्सीन ली थी.कल शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी.

पटनाः बिहार में जारी कोरोना के टीकाकरण अभियान के तहत आज एक ओर जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने टीका लगवाकर इसे पूरी तरह सुरक्षित बताया है, वहीं दूसरी ओर सारण जिले में एक स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा टीका लगवाने के पंन्द्रह दिनों के अंदर मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारण जिले के दरिवकयापुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हेड अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत जयंत कुमार की अचानक मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक की उम्र 43 वर्षीय बताई जा रही है. बताया जाता है कि जयंत कुमार ने बीते 18 जनवरी को कोरोना की वैक्सीन ली थी.

कल शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. उसके बाद अचानक से उनकी मौत हो गई. उनकी मौत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा. इधर, मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक सारण के दिघवारा के रहने वाले थे. 

इधर, कोरोना का टीका लगवाने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि इसका न तो कोई साइड इफेक्ट है और न ही इसे लेने से कोई परेशानी होती है. यह टीका कोरोना से बचाव का कवच है. इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और जब भी आपकी बारी आए, टीका जरूर लगवाएं.

उन्होंने आज खुद पटना के आईजीआईएमएस में जाकर कोरोना का टीका लगवाया. इसके बाद संजय जायसवाल ने लोगों से टीका लेकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए की अपील. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना का टीका लेने के बाद टीकाकरण में लगे डॉक्टरों व अन्य चिकित्साकर्मियों के प्रति आभार जताते हुए आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही यह टीकाकरण सफल होगा.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोवाक्सिनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू