Corona Update Jharkhand: रांची में शुक्रवार को नहीं मिला कोरोना का कोई केस, 6 लोग हुए ठीक

By भाषा | Published: May 2, 2020 10:41 AM2020-05-02T10:41:34+5:302020-05-02T10:45:25+5:30

Corona Update Jharkhand: रांची में कुल 81 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है। हालांकि, शुक्रवार को कोई मामला सामने नहीं आया। शुक्रवार को रांची के 348 नमूनों की जांच रिपोर्ट सामने आई।

Corona Update Jharkhand: No covid-19 case found in Ranchi on Friday, six recovered | Corona Update Jharkhand: रांची में शुक्रवार को नहीं मिला कोरोना का कोई केस, 6 लोग हुए ठीक

Corona Update Jharkhand: झारखंड में 113 मरीज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsझारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को नहीं आया कोई भी कोरोना का मामलाराज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 113 हुई, रांची में अब तक कुल 81 लोग संक्रमित

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया बल्कि छह मरीज स्वस्थ घोषित किये गये। राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ. डी.के. सिंह ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रांची के 348 नमूनों की जांच रिपोर्ट आयी जिनमें से एक भी संक्रमित नहीं पाया गया।

इस बीच झारखंड के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार राज्य में कुल संक्रमित केसों की संख्या 113 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 110 तक पहुंच गयी थी। संक्रमित पाये गये राज्य के मरीजों में से अब तक तीन की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टि की।

इससे पहले शुक्रवार रात तेलंगाना के लिंगमपल्ली स्टेशन से शुक्रवार तड़के लगभग पांच बजे झारखंड के 1,250 से अधिक प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों को लेकर चली विशेष ट्रेन हटिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। तेलंगाना से चली विशेष ट्रेन पूरी तरह सैनेटाइज किये गये हटिया रेलवे स्टेशन पर रात्रि लगभग सवा ग्यारह बजे पहुंची।

रांची के उपायुक्त ने बताया कि यहां पहले से तैनात 60 बसों से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी प्रवासियों को उनके गृह जिले के लिए रवाना कर दिया गया। 

अब तक रांची में कुल 81 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है। बोकारो में संक्रमितों की संख्या 10 है। राज्य में इस समय 78 कोरोना संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। रांची को देश के 129 अन्य जिलों के साथ रेड जोन घोषित किया गया है।

Web Title: Corona Update Jharkhand: No covid-19 case found in Ranchi on Friday, six recovered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे