लाइव न्यूज़ :

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 86508 मामले आए सामने, 1129 मरीजों की हुई मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 24, 2020 09:32 IST

पिछले 24 घंटों में 1,129 मरीजों की मौत हुई है। अबतक 5,732,519 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे से 9,66,382 सक्रिय मामले हैं और 46,74,988 लाख ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना के मरीज 57 लाख से पार हो गए हैं।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 86,508 नए मामले सामने आए।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकारों की लाख कोशिशों के बावजूद भी प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। देश में कोरोना के मरीज 57 लाख से पार हो गए हैं। इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 86,508 नए मामले सामने आए। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1,129 मरीजों की मौत हुई है। अबतक 5,732,519 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे से 9,66,382 सक्रिय मामले हैं और 46,74,988  लाख ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 91,149 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को राज्यों से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस संक्रमण के विरुद्ध लड़ाई के साथ-साथ अब आर्थिक मोर्चे पर भी पूरी ताकत से आगे बढ़ें। साथ ही संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए उन्हें यह सलाह दी कि वे प्रभावित इलाकों में छोटे-छोटे निषिद्ध क्षेत्रों का चयन करके उन पर ध्यान केंद्रित करें। 

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोरोना वायरस के उच्च दर वाले सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जहां कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी, वहीं स्थितियां भी सामान्य होने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। 

प्रधानमंत्री ने चर्चा के दौरान एक-दो दिनों के लॉकडाउन लागू करने के कुछ राज्यों के फैसले के बारे में राज्यों से कहा कि वे इसका अवलोकन करें कि यह कोरोना वायरस को रोकने में कितना प्रभावी है और इस वजह से कहीं राज्य में आर्थिक गतिविधियां शुरू होने में दिक्कत तो नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आग्रह है कि सभी राज्य इस बारे में गंभीरता से सोचें।’’ 

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल और पंजाब जैसे कई राज्यों ने समय-समय पर स्थानीय स्तर पर लॉकडाएन लागू किया ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को कम किया जा सके। मोदी ने कहा कि देश भर के 700 से अधिक जिलों में सिर्फ 60 जिले और वे भी सात राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की उच्च दर है तथा यह चिंता का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों को सुझाव दिया कि वे एक सप्ताह का कार्यक्रम बनाकर रोजाना अधिकारियों के साथ सीधे वार्ता करके स्थिति की समीक्षा करें। 

भारत उन कुछ देशों में है जहां रोजाना बड़ी संख्या में जांच की जा रही है। देश में प्रयोगशालाओं के बेहतर नेटवर्क और इस तरह की अन्य सुविधाओं से इसमें पर्याप्त सहायता मिली है। इस उपलब्धि के आधार पर प्रति दस लाख पर जांच में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि वह बढ़ते क्रम की निरंतरता की इस प्रवृत्ति को बनाए रखेगा। जनवरी में सिर्फ पुणे में देश की एकमात्र प्रयोगशाला थी और अब देश में इसकी संख्या बढ़ कर 1678 हो गई है। इसमें 1,040 प्रयोगशालाएं सार्वजनिक क्षेत्र की जबकि 638 प्रयोगशालाएं निजी क्षेत्र की हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील