लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: देश में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 34 हजार, 884 मामले आए सामने, 671 मरीजों की मौत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 18, 2020 09:50 IST

भारत ने कोविड-19 रोगियों की अलग-अलग श्रेणी के लिए देखभाल के मानक प्रोटोकॉल का अनुपालन किया है। प्रभावी क्लीनिकल प्रबंधन नीतियों का सकारात्मक परिणाम भी मिला है। एन95 मास्क और निजी सुरक्षा उपकरण की भी कोई कमी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34 हजार, 884 मामले सामने आए हैं।देश में इस समय कोरोना के 3 लाख, 58 हजार, 692 सक्रिय मामले हैं।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हर रोज रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 34 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, 671 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई है। भारत में कोविड-19 के मौजूदा 3.42 लाख मरीजों में से 1.94 फीसदी लोग ही आईसीयू में हैं और 0.35 प्रतिशत लोग वेंटिलेटर पर हैं। 2.81 फीसदी लोगों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है जबकि ठीक होने की दर 63.33 फीसदी तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34 हजार, 884 मामले सामने आए हैं, जिसके चलते कुल पॉजिटिव मामले की संख्या 10 लाख, 38 हजार, 716 पहुंच गई है। इनमें से 3 लाख, 58 हजार, 692 सक्रिय मामले हैं और 6 लाख, 53 हजार, 751 ठीक हो गए हैं। इसके अलावा कुल मौतों का आंकड़ा 26 हजार, 273 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दुनिया की दूसरी सर्वाधिक आबादी वाले देश भारत में प्रति दस लाख में 727.4 मामले हैं जो कुछ यूरोपीय देशों की तुलना में चार से आठ गुना कम हैं। इसके साथ ही देश में महामारी से मृत्यु दर प्रति दस लाख में 18.6 है जो दुनिया में सबसे कम दर में से एक है। 

देश में एन95 मास्क की कोई कमी नहीं

मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वित प्रयास, घर-घर सर्वेक्षण, संपर्क का पता लगाने, निरूद्ध जोन की निगरानी, लगातार जांच और समय पर उपचार के कारण ऐसा संभव हो सका है। भारत ने कोविड-19 रोगियों की अलग-अलग श्रेणी के लिए देखभाल के मानक प्रोटोकॉल का अनुपालन किया है। प्रभावी क्लीनिकल प्रबंधन नीतियों का सकारात्मक परिणाम भी मिला है। एन95 मास्क और निजी सुरक्षा उपकरण की भी कोई कमी नहीं है। केंद्र ने राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को 235.58 लाख एन95 मास्क और 124.26 लाख पीपीई किट उपलब्ध कराई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे