लाइव न्यूज़ :

सरकार का बड़ा फैसलाः 1 जनवरी से CoWIN ऐप पर 15-18 वर्ष की आयु के बच्चे भी कर सकेंगे पंजीकरण

By आजाद खान | Updated: December 27, 2021 15:32 IST

कोविन चीफ डॉ आर एस शर्मा ने कहा कि ऐप पर जरूरी अपडेट कर दिया गया है जिससे कोरोना वैक्सिन के लिए 1 जनवरी 2022 से बच्चे अपने आपको खुद से रजिस्टर कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देCoWIN App के चीफ कहा, 1 जनवरी 2022 से बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।इस तारीख से 15 से 18 साल के बच्चे अब ऐप खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।CoWIN App पर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड के जगह अब स्कूल आईडी कार्ड भी चलेगा।

भारत: CoWIN App के चीफ डॉ आर एस शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा है कि कोरोना वैक्सिन के लिए 15 से 18 साल के बच्चे अब ऐप पर 1 जनवरी 2022 से खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। इस पर आगे की जानकारी देते हुए चीफ ने कहा कि वे इसके लिए ऐप को अपडेट भी किए हैं जिससे बच्चों को रजिस्टर करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। चीफ के अनुसार, CoWIN App पर एक अलग से 10वें आईडी कार्ड को अपडेट किया गया है जिससे बच्चे आसानी से रजिस्टर कर सकते हैं। उनका कहना है कि कई ऐसे बच्चे हैं जो जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, उन बच्चों को भी ध्यान में रखकर CoWIN App और वेबसाइट को अपडेट किया गया है। बता दें कि यह रजिस्ट्रेशन में अपडेट तब सामने आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इसके बारे में कहा था।

3 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण

बता दें कि बच्चों के लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा जिसके बाद वे स्लॉट को बुक कर सकते हैं। इसके बाद 3 जनवरी से टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं इसके साथ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए बुकिंग का स्लॉट खोला जाएगा। इस पर जानकारी यह भी मिली है कि 60 प्लस आबादी वाले आम लोगों के लिए भी स्लॉट्स की बुकिंग की जाएगी। इसके साथ बुजुर्गों को खुराक देने की तारीख 10 जनवरी 2022 तय की गई है।

आधार की जगह स्कूल आईडी कार्ड भी चलेगा

Cowin App पर किए गए लेटेस्ट अपडेट के कारण अब बच्चे जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, वे अब अपने स्कूल के आईडी कार्ड को इस्तेमाल कर अपना स्लॉट को बुक कर सकते हैं। ऐप के चीफ का मानना था कि कई ऐसे बच्चे हैं जिनके पास आधार नहीं है, यह कदम उनके लिए उठाया गया है। 

टॅग्स :भारतCoronaकोरोना वायरसमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?