लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 600 से ज्यादा मामले आए सामने, देश में अब तक 68 लोगों की मौत

By अनुराग आनंद | Updated: April 4, 2020 16:36 IST

देश में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2902 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम तक देश भर में कोरोना संक्रमण से कुल 68 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में कुल 12 लोगों की मौत हुई है।अब तक देश भर में कुल 183 लोग संक्रमण से स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं या जाने वाले हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने हर रोज की तरह शानिवार शाम में मीडिया से बताया कि पिछले 24 घंटे में 601 मामले सामने आए हैं, जो अब तक के एक दिन में आए मामले में सर्वाधिक है। इसका अर्थ है कि इससे पहले एक दिन में 600 से अधिक मामले सामने नहीं आए थे।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2902 हो गई है। लव अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम तक देश भर में कोरोना संक्रमण से कुल 68 लोगों की मौत हुई है।

इसमें से पिछले 24 घंटे में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा, एक अच्छी खबर यह है कि अब तक देश भर में कुल 183 लोग संक्रमण से वापस स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं या जाने वाले हैं।

इसके साथ ही लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक 17 राज्यों के तबलीगी जमात से संबंधित 1023 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। यही नहीं देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों में से, लगभग 30% मामले जमात से जुड़े लोगों के हैं।

मीडिया को बताया गया कि देश भर में नौ प्रतिशत कोरोना वायरस संक्रमण के रोगी 0-20 वर्ष की आयु के हैं, 42 प्रतिशत रोगी 21-40 वर्ष की आयु के हैं, 33 प्रतिशत मामले 41-60 वर्ष की आयु के रोगियों के हैं, और 17 प्रतिशत रोगी 60 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं।  ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि भारत में कामकाजी उम्र के लोगों को सबसे अधिक बीमारी अपने चपेट में ले रही है। 

इसके अलावा, गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने शनिवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि लगभग 22,000 तबलीगी जमात के कार्यकर्ताओं और उनके संपर्कों को बड़े पैमाने पर प्रयास से क्वारंटाइन में रखा गया है।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनानिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है