लाइव न्यूज़ :

बच्ची को जन्म देने के कुछ दिनों बाद महिला की कोरोना से हुई मौत, नवजात की रिपोर्ट आई निगेटिव

By भाषा | Updated: June 5, 2020 23:17 IST

Coronavirus: औरंगाबाद में कोविड-19 के 65 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की संख्या 1,834 तक पहुंच गई। हालांकि अब भी संक्रमित लोगों की संख्या 613 है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक बच्ची को जन्म देने के कुछ दिनों बाद बृहस्पतिवार शाम 30 वर्षीय एक महिला की कोरोना वायरस के करण मौत हो गई। महिला को 28 मई को गुर्दों संबंधी बीमारी के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक बच्ची को जन्म देने के कुछ दिनों बाद बृहस्पतिवार शाम 30 वर्षीय एक महिला की कोरोना वायरस के करण मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला को 28 मई को गुर्दों संबंधी बीमारी के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने उसी दिन बच्ची को जन्म दिया। उसके अगले दिन महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। 

अधिकारी ने कहा कि डायलिसिस के बावजूद उसकी हालत बिगड़ती गई और बृहस्पतिवार शाम उसकी मौत हो गई। बच्ची के पहले नमूने की रिपोर्ट नकारात्मक रही है और उसके दूसरे नमूने की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। 

इस बीच औरंगाबाद में कोविड-19 के 65 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की संख्या 1,834 तक पहुंच गई। हालांकि अब भी संक्रमित लोगों की संख्या 613 है। 

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,436 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 80,229 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस से 139 और लोगों की मौत के साथ ही इस महामारी से राज्य में मरने वालों की संख्या 2,849 हो गई है। 

शुक्रवार को 1475 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 35,156 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर कहा कि राज्य में अब कुल 42,224 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक कुल 5,22,946 लोगों की जांच की जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025ः ‘ट्रिपल इंजन’ के बाद से आम आदमी की बढ़ती अपेक्षाएं'

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

ज़रा हटकेछत्रपति संभाजीनगर में मांस पर बैन?, विरोध में एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने की बिरयानी पार्टी, 15 और 20 अगस्त को बूचड़खाना और मांस बेचने वाली दुकान बंद

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत