लाइव न्यूज़ :

Corona in Delhi: दिल्ली में बंद होंगे रेस्तरां और बार, डीडीएमए ने कहा-पैक कराकर खाना ले जाने की अनुमति

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 10, 2022 19:34 IST

Corona in Delhi: दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सोमवार को कोविड-19 संक्रमण पर रोक लगाने के लिए लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देउप राज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की एक बैठक में चर्चा की गई।नए स्वरूप ओमीक्रोन के फैलने पर अंकुश लगाया जा सके। मेट्रो ट्रेन-बसों की शत प्रतिशत सीट पर सवारियों को बैठने की अनुमति है।

Corona in Delhi: दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि डीडीएमए ने रेस्तरां और बार को बंद करने का निर्णय लिया है, केवल पैक कराकर खाना ले जाने की अनुमति रहेगी। अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे बाजारों में लोगों द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करें।

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में अतिरिक्त श्रमशक्ति का पर्याप्त प्रबंध करने, टीकाकरण प्रयासों को बढ़ाने को कहा गया है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में अतिरिक्त जनशक्ति की पर्याप्त व्यवस्था करने और 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों सहित टीकाकरण के प्रयासों को बढ़ाने की सलाह दी गई। दिल्ली में पांच से नौ जनवरी तक कोविड-19 के 46 मरीजों की मौत हुई है जिनमें 34 को कैंसर, हृदयरोग एवं यकृत रोग जैसे रोग थे।

सरकार ने यह आंकड़ा जारी किया। उन 46 में से 11 को कोरोना वायरस के विरूद्ध टीका लगा हुआ था। आंकड़ों के अनुसार 46 में से 25 मरीज 60 साल से अधिक उम्र के थे तथा 14 की उम्र 41 औ 60 के बीच थी। पांच मरीज 21-40 साल उम्रवर्ग के थे । जान गंवाने वाले एक मरीज की उम्र 15 साल तक और 16-20 साल के उम्रवर्ग में थी।

एक अधिकारी के मुताबिक 32 मरीज आईसीयू में भर्ती कराये गये थे और वे ज्यादातर वैसे लोग थे जिन्हें सांस की गंभीर बीमारी, कैंसर, हृदयरोग आदि जैसी अन्य बीमारियां थीं। उनके अनुसार 21 ऐसे रोगी थे जिन्हें अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं और भर्ती कराने के बाद जांच में कोविड संक्रमित पाये गये।

सैंतीस मरीज ऑक्सीजन संतृप्तता स्तर 94 फीसद के नीचे जाने के बाद अस्ताल ले जाये गये थे। रविवार को दिल्ली में कोविड से 17 लोगों की जान गयी जो पिछले साल 13 जून के बाद से एकदिन में सर्वाधिक मौत है। राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अबतक कोविड-19 के 53 मरीजों की मौत हो गयी है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)दिल्ली में कोरोनाCoronaकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्लीअरविंद केजरीवालअनिल बैजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम