लाइव न्यूज़ :

Corona in Delhi: कोविड केस में कमी, 7498 नए मामले और 29 मरीजों की मौत, संक्रमण दर 10.59 %

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 26, 2022 19:16 IST

Corona in Delhi: दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार कोविड-19 के बेहद कम मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के पुराने स्वरूपों की इंक्यूबेशन अवधि करीब पांच दिनों की थी।मौत के ज्यादातर मामलों में वायरस से संक्रमण प्राथमिक कारण नहीं है।रिकवरी भी तेजी से हो रही है।

Corona in Delhi: स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मंगलवार की तुलना में आज केस में बढ़ोतरी है। दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 7498 नए मामले और, 29 मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण की दर 10.59 प्रतिशत है। मंगलवार को 6028 नए मामले सामने आए और महामारी से 31 मरीजों की मौत हो गई थी।

संक्रमण की दर 10.55 प्रतिशत दर्ज की गई थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अधिकारियों का कहना है कि मृतकों में अधिकांश ऐसे लोग थे, जो पहले से किसी रोग से पीड़ित थे। पिछले एक दिन में 9,127 लोग स्वस्थ हो गए और अस्पतालों में 15 प्रतिशत से कम कोविड बिस्तर भरे हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में, जनवरी में अब तक कोविड से 574 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13 जनवरी को 94,160 पहुंचने के बाद महज 12 दिनों के भीतर घटकर आधी रह गयी है। गौरतलब है कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या आधी होने में 21 दिन लगा था।

कोविड की तीसरी लहर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13 जनवरी को बढ़कर 94,160 हो गयी थी जो मंगलवार (25 जनवरी) को कम होकर 42,010 रह गयी। बेहद खतरनाक दूसरी लहर के दौरान कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 अप्रैल को बढ़कर 99,752 हो गई थी जो 19 मई को कम होकर 45,047 रह गयी।

विशेषज्ञों का कहना है कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में आ रही कमी उनकी आशा के अनुररूप है। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की निदेशक प्रोफेसर नंदिनी शर्मा ने बताया, ‘‘ऐसा ही अनुमान था। वृद्धि तेजी से हुई थी। कोविड के प्रसार को दिखाने वाली आर-नॉट वैल्यू करीब चार थी, इसका तात्पर्य है कि उक्त व्यक्ति दो दिनों के भीतर पूरे परिवार को संक्रमित करेगा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘रिकवरी भी तेजी से हो रही है। इंक्यूबेशन की अवधि कम हो गई है, महज दो से तीन दिन रह गयी है। इसलिए उपचाराधीन मामलों में तेजी से कमी आयी है।’’ अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, कोरोना वायरस से ओमीक्रोन स्वरूप की इंक्यूबेशन अवधि करीब तीन दिनों की है, जबकि उसके डेल्टा स्वरूप की इंक्यूबेशन अवधि चार दिनों की थी।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत