लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंगः केंद्र ने कहा-खरीदेंगे फाइजर वैक्सीन, सवाल – 70 डिग्री सेल्सियस पर संग्रहित कैसे करेंगे

By एसके गुप्ता | Updated: November 11, 2020 20:26 IST

सरकार की ओर से वैक्सीन खरीददारी के लिए कोशिशें भी की जा रही हैं। समस्या यह है कि सरकार की ओर से वैक्सीन की खरीद के प्रयास तो किए जा रहे हैं लेकिन यह वैक्सीन लोगों तक पहुंचेगी कैसे?

Open in App
ठळक मुद्देसचिव राजेश भूषण ने कहा है कि फाइजर की कोरोना वैक्सीन पहले तैयार होती है तो सरकार उसे खरीदेगी।एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि फाइजर वैक्सीन को माइनस 70 डिग्री तापमान में ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती होगा। ग्रामीण क्षेत्रों की बात हो। उन्होंने कहा कि अच्छी खबर ये है कि वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल उत्साहजनक है।

नई दिल्लीः कोरोना से जंग के लिए तैयार की जा रही फाइजर वैक्सीन के ट्रायल नतीजे उत्साहजनक रहे हैं। हालांकि भारत में इसका न तो ट्रायल हुआ है और न ही इसके उत्पादन को लेकर अभी तक कोई करार हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि फाइजर की कोरोना वैक्सीन पहले तैयार होती है तो सरकार उसे खरीदेगी। सरकार की ओर से वैक्सीन खरीददारी के लिए कोशिशें भी की जा रही हैं। समस्या यह है कि सरकार की ओर से वैक्सीन की खरीद के प्रयास तो किए जा रहे हैं लेकिन यह वैक्सीन लोगों तक पहुंचेगी कैसे?

एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि फाइजर वैक्सीन को माइनस 70 डिग्री तापमान में ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती होगा। दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि भारत जैसे विकासशील देशों को फाइजर वैक्सीन को माइनस माइनस 70 डिग्री तापमान पर रखना एक बड़ा चैलेंज है। देश में कोल्ड चेन बरकरार रखने में परेशानी होती है। खास तौर पर तब, जब ग्रामीण क्षेत्रों की बात हो। उन्होंने कहा कि अच्छी खबर ये है कि वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल उत्साहजनक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का आज हर देश को इंतजार है। हर देश अपने देश के नागरिकों की जान बचाने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहता है। ऐसे में जिस देश की वैक्सीन पहले तैयार होगी भारत सरकार उस देश से संपर्क कर वैक्सीन खरीददारी के लिए बातचीत करेगी।

क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद दो बार वैक्सीन रख-रखाव के लिए कोल्ड चैन की जानकारी ले चुके हैं। इसकी वजह यह है कि वैक्सीन 2 से 8 डिग्री तापमान पर संग्रहित कर रखी जाती हैं। समस्या यह भी है कि एक बार वैक्सीन खराब हो जाए तो उसे दोबारा उपयोग में नहीं लाया जा सकता है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाएम्सनरेंद्र मोदीस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष