लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटे में मिले 10,229 नए केस, इसमें आधे से अधिक मामले केवल एक राज्य से

By रुस्तम राणा | Updated: November 15, 2021 10:28 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के आँकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 10,229 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 11,926 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं, जबकि 125 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामले 1,34,096 पिछले 523 दिनों से सबसे कमकोरोना से अब तक 3,38,49,785 मरीज ठीक हुए और 4,63,655 लोगों ने जान गंवाई

Covid-19 Latest Cases in India: देशभर में पिछले 24 घंटों में करीब 10 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 11 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आँकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 10,229 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 11,926 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं, जबकि 125 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के कुल 10,229 मामलों में से 5848 मामले केवल एक राज्य केरल से हैं। यहां बीते 24 घंटे में 46 मौतें भी हुई हैं और 7228 लोग कोरोना महामारी से रिकवर हुए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, देश में कोरोना के एक्टिव केस 1,34,096 हैं। सक्रिय मामलों का यह आँकड़ा पिछले 523 दिनों से सबसे कम है। वहीं कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,38,49,785 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 4,63,655 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 1,12,34,30,478 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। 

इस समय कोरोना से रिकवरी रेट 98.26 प्रतिशत है जो मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है। कोरोना के एक्टिव केस, कुल मामले के मुकाबले 1 फीसदी से भी कम हैं। वर्तमान में यह आँकड़ा 0.39 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से सबसे कम है। वहीं कोरोना की साप्ताहिक पॉजिटिव रेट 0.99 प्रतिशत है, जो पिछले 42 दिनों की अपेक्षा 2 फीसदी से भी कम है। वहीं रोजाना के पॉजिटिव रेट 1.12 प्रतिशत है, जोकि पिछले 52 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है। अब तक 62.46 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। 

केरल के हैल्थ विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना 5848 मामले सामने आए हैं जो देशभर के कुल मामलों से आधे से भी अधिक हैं। राज्य में 7228 लोग कोरोना महामारी से रिकवर हुए हैं, जबकि 46 लोगों की मौत भी इसी राज्य में कोरोना महामारी से हुई है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया